
विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महासचिव प्रवीण तोगडि़या ने कहा है कि हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए चिदंबरम को माफी मांगनी चाहिए या प्रधानमंत्री को उन्हें मंत्रिमंडल से हटा देना चाहिए।भाजपा ने कहा है कि गृह मंत्री पी. चिदंबरम द्वारा 'भगवा आतंकवाद' शब्द का प्रयोग यूपीए सरकार की वास्तविक आतंकवाद पर नकेल कसने में असफल रहने पर पर्दा डालने की कोशिश है। पार्टी के मुताबिक, यह कांग्रेस के सीनियर नेताओं में एक-दूसरे को नीचा और दूसरों से खुद को श्रेष्ठ दिखाने की होड़ का परिणाम है।






