सरकार वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत की सीमा में चीन की घुसपैठ रोकने के लिए अपने क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के निर्माण का प्रयास कर रही है। विदेशमंत्री प्रणव मुखर्जी ने राज्यसभा में यह जानकारी दी।उन्होंने प्रश्नकाल में कहा, हम अपने सीमा क्षेत्र में 13 सड़कों का निर्माण कर रहे हैं, जिनपर काम 2012 तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार वास्तविक नियंत्रण रेखा के किसी भी तरह के उल्लंघन के मामलों को मौजूदा तंत्रों के जरिये उठाती रही है, जिनमें संयुक्त कार्यदल, विशेषज्ञय समूह, सीमा बैठकें आदि शामिल हैं। इनके अलावा राजनयिक चैनलों के माध्यमों से भी चीन के साथ ये मामले उठाये जाते हैं।