Lokmanch

Friday
Sep 03rd
Text size
  • Increase font size
  • Default font size
  • Decrease font size

पुलिस मदनी की जमानत के खिलाफ

पुलिस मदनी की जमानत के खिलाफ

कर्नाटक पुलिस ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख अब्दुल नासिर मदनी को जमानत दिए जाने का विरोध किया। मदनी बेंगलूरु में 2008 में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों में संलिप्तता के आरोप में इस समय जेल में हैं।मदनी को कर्नाटक पुलिस ने केरल स्थित उनके शिविर से 17 अगस्त को गिरफ्तार किया था। उन्होंने विस्फोटों के मामले में झूठे तौर पर फंसाए जाने का दावा करते हुए जमानत की मांग की है।उल्लेखनीय है कि 25 जुलाई को हुए विस्फोटों में एक महिला की मौत हो गई थी और 15 लोग घायल हो गए थे।जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान कर्नाटक पुलिस द्वारा आपत्ति उठाए जाने के बाद पांचवीं त्वरित अदालत (एफटीसी) के न्यायाधीश श्रीकांत वाटावाटी ने कहा कि इस मामले पर निर्णायक सुनवाई छह सितंबर को होगी।बेंगलूरु पुलिस की हिरासत में 10 दिन बिताने के बाद मदनी 26 अगस्त से जेल में हैं।गौरतलब है कि इस मामले में आरोपित किए गए 32 लोगों में पीडीपी प्रमुख 31वें आरोपी हैं।

 

 

माओवादियों से बातचीत को तैयार

माओवादियों से  बातचीत को तैयार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने साफ तौर पर कहा है कि राज्य सरकार माओवादियों द्वारा अगवा किए गए सुरक्षाकर्मियों की सुरक्षित रिहाई के लिए बातचीत को ...

Read more...

अतीत के आईने में कश्मीर

अतीत के आईने में कश्मीर

अगर हम इतिहास के चश्मे के बगैर कश्मीर के वर्तमान उपद्रव को देखते हैं तो हम साल दर साल राज्य और संघीय राजनीति में संक्रमण तक नहीं पहुंच पाएंगे। जब तक इ...

Read more...

लालगढ रैली तुच्छ फायदे के लिए: किशनजी

लालगढ रैली तुच्छ फायदे के लिए: किशनजी

माओवादी नेता किशनजी ने तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी द्वारा नौ अगस्त को आयोजित लालगढ़ रैली से मोहभंग जताते हुए कहा कि यह तुच्छ राजनीतिक फायदे के...

Read more...

पूर्वोत्तर के स्कूलों से सुरक्षाबल हटाएं: सर्वोच्च न्यायालय

पूर्वोत्तर के स्कूलों से सुरक्षाबल हटाएं: सर्वोच्च न्यायालय

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से पूर्वोत्तर के उन सभी स्कूलों को दो महीने में खाली कराने का निर्देश दिया है, जिन पर अर्धसैनिक बलों ने कब्...

  • «
  •  Start 
  •  Prev 
  •  1 
  •  2 
  •  3 
  •  4 
  •  5 
  •  6 
  •  7 
  •  8 
  •  9 
  •  10 
  •  Next 
  •  End 
  • »
Page 1 of 453