
माओवादियों ने बंधक बनाए गए बिहार मिलिट्री पुलिस के तीनों पुलिसकर्मियों अभय यादव, एहसान खान, और रूपेश को आज सुबह रिहा कर दिया गया। पिछले रविवार को लखीसराय के जंगलों से चार पुलिसवालों को अगवा कर लिया था। इनमें से एक लूकस टेटे का गत शुक्रवार को शव बरामद हुआ था। सोमवार सुबह बाकी तीन पुलिसकर्मियों रूपेश कुमार सिन्हा, मोहम्मद एहसान और अभय यादव को माओवादियों ने छोड़ दिया। तीनों पिछले 8 दिनों से माओवादियों के कब्जे में थे। तीनों पुलिसकर्मी सोमवार को पटना लौट आए। बिहार के डीजीपी ने तीनों को छोड़े जाने की पुष्टि की है।



दिल्ली में विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेंद्र जैन ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद को पूरे देश में कहीं भी बाबरी मस्जिद मंजूर नहीं है। साथ ही...


