Lokmanch

Friday
Mar 12th
Text size
  • Increase font size
  • Default font size
  • Decrease font size

कैच टपकाए, मैच गवाए

कैच टपकाए, मैच गवाए

नागपुर में पहले ट्वेंटी 20 मैच में श्रीलंका के हाथों 29 रन से पिटने के बाद टीम इंडियाके कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि पांच कैच छोड़ना बहुत महंगा पड़ गया। उन्होंने कहा कि खराब फील्डिंग के कारण भारत को 29 रन से शिकस्त मिली। धोनी ने मैच के बाद कहा, 'हमारी टीम फील्डिंग के लिहाज से बहुत अच्छी नहीं मानी जाती है। यह हमारे लिए चिंता की बात है। कम से कम पहले हम कैच तो नहीं छोड़ते थे।' भारतीय टीम ने मैच में श्रीलंका की तरफ से अच्छी पारियां खेलने वाले सनथ जयसूर्या, तिलकरत्ने दिलशान और चामरा कापुगेदारा को जीवनदान दिए। यहां तक कि अंतिम ओवर में कुमार संगकारा का कैच भी छोड़ा जो 37 गेंद पर 78 रन बनाकर मैन आफ द मैच बने। धोनी ने हालांकि स्वीकार किया कि उनकी टीम ट्वेंटी-20 के अनुकूल ढलने में असफल रही। उन्होंने कहा, 'हम अब तक ट्वेंटी-20 को वनडे मैचों की तैयारी के तौर पर लेते रहे हैं। इस बार हमें अभ्यास का कोई मौका नहीं मिला और हमारी टीम क्रिकेट के इस फॉर्मैट से तालमेल बिठाने में असफल रही।' धोनी ने कहा कि गौतम गंभीर (55 ) ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलायी थी, लेकिन बाकी बल्लेबाज उसका फायदा नहीं उठा पाए। उन्होंने कहा, ' हम अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे। विकेट अच्छा था लेकिन हमारे बल्लेबाज क्रीज पर पांव नहीं जमा पाए।'

 

 

भारत शीर्ष पर

भारत शीर्ष पर

भारत मुंबई में श्रीलंका को तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट में,एक पारी और 24 रन से हराकर आई सी सी टेस्ट रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंच गया है।भारत ने य...

Read more...

सहवाग रिकॉर्ड बनाने से चूके

सहवाग रिकॉर्ड बनाने से चूके

श्रीलंका के साथ मुंबई क्रिकेट टेस्ट मैच में भारत मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका ने दूसरी पारी में बिना विकेट ...

Read more...

सहवाग का धमाका भारत को बढत

सहवाग का धमाका भारत को बढत

भारतीय क्रिकेट टीम ने ब्रेबॉर्न स्टेडियम में श्रीलंका के साथ खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार का खेल खत्म होने तक सलामी बल्ले...

Read more...

भारत की सौवीं जीत

भारत की सौवीं जीत

भारत ने कानपुर क्रिकेट टैस्ट मैच में श्रीलंका को एक पारी और 144 रन से हराकर टैस्ट क्रिकेट में एक सौवीं जीत दर्ज कर ली है। मैच में कुल छह विकेट लेने वा...

Read more...
  • «
  •  Start 
  •  Prev 
  •  1 
  •  2 
  •  3 
  •  4 
  •  5 
  •  6 
  •  7 
  •  8 
  •  9 
  •  10 
  •  Next 
  •  End 
  • »
Page 1 of 46