Lokmanch

Thursday
Sep 09th
Text size
  • Increase font size
  • Default font size
  • Decrease font size

कॉमनवेल्थ खेल, गोमांस नही

कॉमनवेल्थ खेल,  गोमांस नहीकॉमनवेल्थ खेल की आयोजन समीति ने साफ किया है कि खेल के दौरान बीफ (गोमांस) नहीं परोसा जाएगा। सूचना के अधिकार के तहत सुभाष चंद्र अग्रवाल ने पूछा था कि क्या खेल के दौरान बीफ जरूरी तौर पर परोसा जाएगा, जिसके जवाब में साफ तौर पर ना कहा गया है।जवाब के मुताबिक, खेल संघो ने आयोजन समीति से कहा है कि एथलीटों और उनकी टीमों के अधिकारियों को खेल के दौरान अच्छी क्वॉलिटी वाली कैटरिंग सर्विस 24 घंटे मुहैया कराई जाए। इसमें पौष्टिक खाना और नाश्ता हो और सांस्कृतिक और डायट संबंधी जरूरतों का ध्यान रखा जाए। सूची में विविधता और बदलाव भी हो। आयोजन समीति ऐसा करने के लिए बाध्य है।गौरतलब है कि बीजेपी नेता राजनाथ सिंह ने कमिटी के चेयरमैन सुरेश कलमाडी से गोमांस को सूची से बाहर करने का आग्रह किया था। बीजेपी के प्रभाव वाले दिल्ली नगर निगम ने भी बीफ परोसे जाने के खिलाफ प्रस्ताव पास किया था। हाल में दिल्ली सरकार ने साफ किया था कि खेल के दौरान गोमांस  नहीं परोसा जाएगा।
 

आईपीएल होता चयन का आधार तो?

आईपीएल होता चयन का आधार तो?

जरा सोचिये कि अगर ट्वेंटी . 20 विश्व कप की टीम के चयन के लिये इंडियन प्रीमियर लीग का प्रदर्शन टीम मापदंड होता तो क्या युवराज सिंह, गौतम गंभीर, पीयूष च...

धोनी से हारे सचिन

 धोनी से हारे सचिन

चेन्नई सुपरकिंग्स ने उतार-चढ़ावों से भरे फाइनल मैच में मुंबई इंडियन्स को 22 रन से शिकस्त देकर तीसरे इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जीता। चेन्नई की इस जी...

Read more...

मुंबई और चेन्नई के बीच खिताबी जंग

मुंबई और चेन्नई  के बीच खिताबी जंग

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज डग बोलिंजर के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से चेन्नई सुपरकिंग्स ने गेंदबाजों के दबदबे वाले दूसरे सेमीफाइनल में पिछले आईपीएल ...

Read more...

भारत को पाक से श्रृंखला खेलनी होगी

भारत को पाक से श्रृंखला खेलनी होगी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हारून लोर्गट ने साफ तौर पर कहा है कि भारत को 2012 में मौजूदा फ्यूचर टूर कार्यक्रम खत्म होने से ...

Page 4 of 50