Lokmanch

Thursday
Sep 09th
Text size
  • Increase font size
  • Default font size
  • Decrease font size

यथार्थ के आईने में आईएसआई

यथार्थ के आईने में आईएसआई

अमेरिकी अखबार 'वाल स्ट्रीट जरनल' के अनुसार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने अपने देश के लिए खतरे के क्रम में परिवर्तन कर दिया है। पिछले 63 साल से पाकिस्तान भारत को सबसे बड़ा खतरा मानता आ रहा है, जबकि अब उसने घरेलू आतंक को सबसे बड़े खतरे के रूप में स्वीकार कर लिया है। इसे पाकिस्तान की सोच में क्रांतिकारी बदलाव कहा जा सकता है। इस रिपोर्ट पर पाकिस्तान में अधिक ध्यान नहीं दिया गया है, जबकि भारत के मीडिया ने इसे प्रमुख स्थान दिया है। इसमें संदेह नहीं है कि आने वाले दिनों में इसका आधिकारिक और गैर-आधिकारिक दोनों रूपों में मूल्यांकन होगा। अगर यह रिपोर्ट सही है तो यह राजनीतिक, कूटनीतिक और खुफिया स्तर पर ध्यान अपनी ओर खींचेगी। दुनिया इससे अवगत है कि पाकिस्तान में भयावह बाढ़ का कहर जारी है, किंतु उसे अंतरराष्ट्रीय बिरादरी की ओर से पर्याप्त सहायता राशि नहीं मिल पा रही है। दरअसल अंतरराष्ट्रीय समुदाय में पाकिस्तान की नकारात्मक छवि बनी हुई है कि यहां की सरकार ही आतंकवाद को पोषित कर रही है और पाक सेना का हाथ आतंकवादी समूहों के सिर पर है। इसी कारण पाकिस्तान को सहायता देने की अपील पर पर्याप्त प्रतिक्रिया नहीं हुई है। हाल ही में विकिलीक्स के खुलासे ने पाकिस्तानी सेना और आतंकी संगठनों के बीच साठगांठ की पुष्टि की है, जिसके कारण अफगानिस्तान में अमेरिकी और नाटो सेनाओं को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। पाकिस्तान को सहायता देने के मुद्दे पर जल्द ही कैरी-लूगर विधेयक अमेरिकी संसद में पेश होना है। अगले माह ही संयुक्त राष्ट्र की महासभा भी आयोजित होनी है। इसमें अमेरिका की कोशिश रहेगी कि पाकिस्तान में बाढ़ पीड़ितों के लिए अधिक से अधिक राहत राशि जुटा ली जाए। पाकिस्तानी सेना धोखाधड़ी करने वाली संस्था के रूप में कुख्यात हो चुकी है। पाकिस्तान अफगान युद्ध में सहयोग देने के नाम पर अमेरिका को पिछले आठ साल से बेवकूफ बना रहा है, जबकि इस बीच वह आतंकवादी समूहों को सुरक्षित पनाहगाह मुहैया कराता रहा है।

Read more...
 

सिखों को पूर्ण सुरक्षा मिलेगी: चिदम्बरम

सिखों को पूर्ण सुरक्षा मिलेगी: चिदम्बरम

गृहमंत्री पी चिदम्बरम ने राज्यसभा को आश्वासन दिया कि सरकार जम्मू कश्मीर में सिख अल्पसंख्यकों को पूर्ण सुरक्षा उपलब्ध कराएगी। सदस्यों की चिन्ताओं के जव...

Read more...

चीन की बढ़ती ताकत का अर्थ

चीन की बढ़ती ताकत का अर्थ

चीन अब जापान को पछाड़ते हुए दुनिया की दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया है। इस आर्थिक ताकत का इस्तेमाल वह अपनी फौज को आधुनिक बनाने में कर रहा है और जल...

Read more...

मिलकर हराएंगे आतंकवाद को

User Rating: / 1
PoorBest 
मिलकर हराएंगे आतंकवाद को

जब मैं बड़ा हो रहा था तो यह साफ था कि हमारे सामने मुख्य चुनौती शीतयुद्ध और नाभिकीय विनाश के खतरे की है। आज आतंकवाद एक वैश्विक खतरा है और एटमी क्षमता ह...

Read more...

भारत नहीं आतंकवाद से खतरा

भारत नहीं आतंकवाद से  खतरा

भारत विरोधी अपने रवैये को छोड़ते हुए पाकिस्तान की मुख्य खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस (आईएसआई) ने कहा है कि पाकिस्तान के लिए भारत नहीं बल्कि आ...

Read more...
Page 7 of 322