
विवादित रामजन्म भूमि में प्रतिष्ठापित रामलला की पूजा पर भी महंगाई की मार का असर देखा जा रहा है। प्रधान पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने विवादित परिसर के पदेन प्रभारी और फैजाबाद के मंडलायुक्त से इसके लिए पैसा बढ़ाने की गुहार लगायी है।रामजन्म भूमि के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने अपने पत्न में कहा है कि पूजा-अर्चना के लिए स्वीकृत पैसा कम है। इस पैसे से पूजा आरती करने में कठिनाई हो रही है इसलिए इसे बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने पुजारियों के वेतन को भी बढ़ाने की मांग की है।दास ने कहा है कि पूजा आदि के लिए 43 हजार 600 रपये प्रति माह स्वीकृत है। इतने कम पैसे में विधिवत पूजा अर्चना चलाना कठिन हो रहा है क्योंकि देसी घी और फूल आदि काफी महंगे हो गये हैं।





