Lokmanch

Friday
Sep 03rd
Text size
  • Increase font size
  • Default font size
  • Decrease font size

'अयोध्या में राम मंदिर करोड़ों हिन्दुओं की लालसा'

E-mail Print
User Rating: / 3
PoorBest 

'अयोध्या में राम मंदिर करोड़ों हिन्दुओं की लालसा'विश्व हिन्दू परिषद के महासचिव प्रवीण तोगड़िया ने कहा है कि अयोध्या में रामलला का एक भव्य मंदिर बनाया जाएगा। तोगड़िया ने बजरंग दल की ओर से आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) काफी दिनों तक केन्द्र में सत्ता में रही लेकिन इसने अयोध्या में राम मंदिर बनवाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया।उन्होंने कहा कि पूरे देश के हिन्दुओं की भावना है कि अयोध्या में उसी स्थान पर भव्य राम मंदिर बने जहां यह पहले स्थित था। विश्व हिन्दू परिषद के महासचिव ने कहा कि बांग्लादेश तथा पाकिस्तान में हिन्दुओं की संख्या अच्छी खासी है इसके बावजूद इन दोनों देशों को इस्लामिक देश घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि भारत में मुसलमानों की संख्या मात्र साढ़े 12 प्रतिशत है फिर भी इसे हिन्दू राष्ट्र क्यों नहीं घोषित किया जा रहा है।

इस बीच अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस की 17वीं बरसी पर विश्व हिन्दू परिषद्, शिवसेना, बाबरी मस्जिद ऐक्शन कमेटी तथा विभिन्न राजनैतिक दलों द्वारा अयोध्या और राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न भागों में विरोध और समर्थन में आयोजित किए गए कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए और कहीं किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था एके जैन ने बताया कि बाबरी मस्जिद विध्वंस दिवस पर आयोजित होने वाले विभिन्न संगठनों के कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से निपट गए और कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।शिवसेना और बजरंग दल ने आज के दिन को विजय दिवस के रूप में मनाते हुए प्रदेश के विभिन्न भागों में मंत्रोच्चार के बीच हवन का आयोजन किया। विश्व हिन्दू परिषद् की तरफ से प्रदेश के विभिन्न भागों में वर्ष 1992 को इसी दिन कार सेवा में शहीद हुए लाखों राम भक्तों को भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई और राम जन्म भूमि पर भव्य राम मन्दिर निर्माण के संकल्प को दोहराते हुए शौर्य संकल्प दिवस मनाया गया।समाजवादी पार्टी और बाबरी मस्जिद ऐक्शन कमेटी ने छह दिसम्बर को काला दिवस के रूप में मनाया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काले फीते बांध कर बाबरी मस्जिद को गिराये जाने पर विरोध जताते हुए फिरकापरस्त और कट्टरपंथी ताकतों की कड़े शब्दों में निन्दा की और इन शक्तियों को परास्त करने का संकल्प दोहराया।


Comments
Add New Search
+/-
Write comment
Name:
Email:
 
Title:
 
Please input the anti-spam code that you can read in the image.

3.26 Copyright (C) 2008 Compojoom.com / Copyright (C) 2007 Alain Georgette / Copyright (C) 2006 Frantisek Hliva. All rights reserved."

 
Author of this article: Administrator