Lokmanch

Thursday
Sep 09th
Text size
  • Increase font size
  • Default font size
  • Decrease font size

लादेन का पता नही:अमेरिका

E-mail Print
User Rating: / 1
PoorBest 

लादेन का पता नहीअमेरिका ने कहा है कि उसे आतंकवादी संगठन अलकायदा के प्रमुख ओसामा बिन लादेन के ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है।अमेरिकी रक्षा मंत्री रॉबर्ट गेट्स ने यह बात न्यूज कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि उन खबरों की अभी पुष्टि नहीं की जा सकती जिसमें पाकिस्तान में पकड़े गए एक आतंकवादी ने दावा किया था कि उसने इस साल की शुरुआत में लादेन को अफगानिस्तान में देखा था।

गेट्स ने कहा कि हमें नहीं पता कि लादेन कहां है। यदि पता होता तो हम जाकर उसे पकड़ लेते। यह पूछे जाने पर कि लादेन के ठिकाने के बारे में आखिरी बार खुफिया जानकारी कब मिली थी उन्होंने कहा कि मुझे लगता है इस बात को वर्षों बीत चुके हैं। बीबीसी ने पिछले सप्ताह यह खबर दी थी कि पाकिस्तान में एक आतंकवादी ने इस साल जनवरी-फरवरी में पूर्वी अफगानिस्तान के गजनी में लादेन को देखने का दावा किया है। ज्ञातव्य है कि अमेरिकी सीनेट की विदेश संबंध समिति ने पिछले महीने के अंत में एक रिपोर्ट जारी की थी जिसमें आतंकवादी सरगना लादेन के 2001 में अफगानिस्तान की तोरा-बोरा पहाड़ियों से बच निकलने के लिए पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश और सेना कमांडरों के कमजोर प्रयासों को जिम्मेदार ठहराया गया था।

 


Comments
Add New Search
+/-
Write comment
Name:
Email:
 
Title:
 
Please input the anti-spam code that you can read in the image.

3.26 Copyright (C) 2008 Compojoom.com / Copyright (C) 2007 Alain Georgette / Copyright (C) 2006 Frantisek Hliva. All rights reserved."

 
Author of this article: Administrator