Lokmanch

Saturday
Mar 13th
Text size
  • Increase font size
  • Default font size
  • Decrease font size

बगदाद में विस्फोटों में 127 लोग मारे

E-mail Print
User Rating: / 0
PoorBest 
बगदाद में विस्फोटों में 127 लोग मारेइराक की राजधानी बगदाद में हुए पांच शक्तिशाली कार बम विस्फोटों में 127 लोग मारे गए हैं और 448 घायल हुए हैं। हताहत हुए लोगों में ज्यादातर छात्र बताए जाते हैं। गृह मामलों के मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि दो कार बम विस्फोट श्रम और गृह मंत्रालयों के पास हुए। इराक सरकार और अमरीकी सेना ने आगाह किया है कि फरवरी में होने वाले आम चुनावों से पहले आतंकवादी हमले और बढ़ सकते हैं।इराक में यह घटना तब हुई है जब संसद द्वारा एकमत चुनाव कानून पारित होने के बाद देश चुनाव की तारीखें तय करने की तैयारी कर रहा है। यह इराक पर अमेरिका के हुए नेतृत्व में हुई कार्रवाई के बाद दूसरा संसदीय मतदान होगा। बगदाद में इसी साल अगस्त और अक्तूबर में हुए भीषण हमलों जिनमें 250 से अधिक लोग मारे गए थे। इसके बाद से चुनाव को लेकर हिंसा की आशंकाए व्यक्त की जाती रही है। इस हमले के समय और यह देखते हुए कि इस बार भी तीन सरकारी इमारतों को निशाना बनाया गया। विश्लेषक इस हमले को अलकायदा की कार्रवाई करार बताते हैं।
Comments
Add New Search
+/-
Write comment
Name:
Email:
 
Title:
 
Please input the anti-spam code that you can read in the image.
sadhak ummed singh baid  - भ्रमित व्यवस्था के फ़लित   |117.199.123.xxx |2009-12-09 15:48:07
नित्य नये विस्फ़ोट हों, मरें
हजारों लोग.
सह-अस्तित्व को जान
लें, सुख पायेंगे लोग
सुख
पायेंगे लोग, धरा यह स्वर्ग
बनेगी.
न्याय-मार्ग से सबकी
चाहत पूरी होगी.
कह साधक जीवन
उत्सव है नित्यही नये.
जाये ना
कोई जान, न हो विस्फ़ोट नित नये.

3.26 Copyright (C) 2008 Compojoom.com / Copyright (C) 2007 Alain Georgette / Copyright (C) 2006 Frantisek Hliva. All rights reserved."

 
Author of this article: Administrator