
भारत और रूस ने असैनिक परमाणु क्षेत्र में नए युग की शुरुआत करने वाले व्यापक समझौते पर हस्ताक्षर किए जिसके तहत भारत को प्रौद्योगिकी हस्तान्तरण और यूरेनियम की निर्बाध आपूर्ति का प्रावधान है। दोनों देशों ने रक्षा क्षेत्र में भी तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए।बाद में डॉक्टर सिंह ने कहा कि इस समझौते से दोनों देशों के बीच मौजूदा परमाणु सहयोग और मजबूत होगा। नए असैनिक परमाणु समझौते में प्रावधान है कि अगर किसी कारणवश इस क्षेत्र में दोनों देशों के बीच आपसी संबंध समाप्त हो जाते हैं तो भी बिना बाधा के परमाणु ईंधन की आपूर्ति जारी रहेगी।




पाकिस्तान के अशांत कबाइली क्षेत्रों में अलकायदा के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी को लेकर ब्रिटेन के साथ वाक्युद्ध के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा...

भारत और बांग्लादेश के बीच गृह सचिव स्तरीय वार्ता सोमवार को शुरू हो रही है जिसमें सीमा पार आतंकवाद घुसपैठ जाली मुद्रा की तस्करी तथा पूर्वोत्तर में उग्र...