Lokmanch

Friday
Sep 03rd
Text size
  • Increase font size
  • Default font size
  • Decrease font size

भारत-रूस ने किये परमाणु करार पर हस्ताक्षर

E-mail Print
User Rating: / 0
PoorBest 

भारत-रूस ने किये परमाणु करार पर हस्ताक्षरभारत और रूस ने असैनिक परमाणु क्षेत्र में नए युग की शुरुआत करने वाले व्यापक समझौते पर हस्ताक्षर किए जिसके तहत भारत को प्रौद्योगिकी हस्तान्तरण और यूरेनियम की निर्बाध आपूर्ति का प्रावधान है। दोनों देशों ने रक्षा क्षेत्र में भी तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए।बाद में डॉक्टर सिंह ने कहा कि इस समझौते से दोनों देशों के बीच मौजूदा परमाणु सहयोग और मजबूत होगा। नए असैनिक परमाणु समझौते में प्रावधान है कि अगर किसी कारणवश इस क्षेत्र में दोनों देशों के बीच आपसी संबंध समाप्त हो जाते हैं तो भी बिना बाधा के परमाणु ईंधन की आपूर्ति जारी रहेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत, रूस के साथ अपने संबंधों को उच्च प्राथमिकता देता है जो हर बार समय पर खरे उतरे हैं। इन संबंधों को बहुआयामी बताते हुए उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने 2015 तक आपसी व्यापार बढ़ाकर 30 अरब डॉलर करने का फैसला किया है। रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि आर्थिक मंदी के बावजूद दोनों देशों के बीच व्यापार में आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।रूस ने भारत की इस मांग का समर्थन किया है कि पाकिस्तान को मुंबई आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा दिलानी चाहिए। आज मॉस्को में जारी संयुक्त वक्तव्य में रूस ने मुंबई आतंकी हमले में शामिल सभी लोगों को सजा दिलाने की भारत की मांग का समर्थ किया। बाद में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में डॉक्टर सिंह ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को उन देशों पर दबाव डालना चाहिए जो आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। मेद्वेदेव ने भी प्रधानमंत्री की बात का समर्थन किया।

 


Comments
Add New Search
+/-
Write comment
Name:
Email:
 
Title:
 
Please input the anti-spam code that you can read in the image.
air max 90  - http://www.footwearmart.com   |59.60.127.xxx |2009-12-17 17:05:50
link:http://www.footwearmart.com/product.asp?topc lassid=11&bigclassid=82


link:http://www.footwearmart.com/product.asp?topc lassid=12&bigclassid=547

link:http://www.footwearmart.com/product.asp?topc lassid=13
link:http://www.footwearmart.com/product.asp?topc lassid=13&bigclassid=612

link:http://www.footwearmart.com/product.asp?topc lassid=18
link:http://www.footwearmart.com/product.asp?topc lassid=18
link:http://www.footwearmart.com/product.asp?topc lassid=18&bigclassid=506

link:http://www.footwearmart.com/product.asp?topc lassid=31&bigclassid=890

link:http://www.footwearmart.com/product.asp?topc lassid=19
link:http://www.footwearmart.com/product.asp?topc lassid=19
link:http://www.footwearmart.com/product.asp?topc lassid=19&bigclassid=193

link:http://www.footwearmart.com/product.asp?topc lassid=20&bigclassid=353

link:http://www.footwearmart.com/product.asp?t...

3.26 Copyright (C) 2008 Compojoom.com / Copyright (C) 2007 Alain Georgette / Copyright (C) 2006 Frantisek Hliva. All rights reserved."

 
Author of this article: Administrator