Lokmanch

Friday
Sep 03rd
Text size
  • Increase font size
  • Default font size
  • Decrease font size

Economics

काले धन के हिसाब का रास्ता साफ

User Rating: / 1
PoorBest 
काले धन के हिसाब का रास्ता साफ

भारत और स्विटजरलैंड ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं जिसके तहत कर चोरी करने वालों से संबंधित सूचना का आदान प्रदान किया जाएगा। स्विटजरलैंड के बैंकों में जमा भारतीयों की बेहिसाब संपत्ती का पता लगाने के लिए यह समझौता जरूरी था। इस समझौते के तहत दोहरे कराधान से बचने संबंधी मौजूदा प्रावधान में भी संशोधन किए गए हैं। समझौते पर कल नई दिल्ली में वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी और स्विटजरलैंड की विदेशमंत्री मिशलीन कैमी रे ने हस्ताक्षर किए। सूचना का आदान-प्रदान अंतर्राष्ट्रीय कर मानक तय करने वाले आर्थिक सहयोग और विकास संगठन के नियमों पर आधारित होगा। सरकार ने वायदा किया था कि वह बेहिसाब पैसे को वापस लाने के लिए हर संभव कदम उठाएगी। माना जाता है कि कई भारतीयों के अरबों रुपये स्विटजरलैंड के बैंकों में जमा हैं।विदेश मंत्रालय में केंद्रीय यूरोप विभाग की संयुक्त सचिव बनश्री बोस के शब्दों में, 'नया समझौता अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग व विकास संगठन के ढांचे के अनुरूप है। नए समझौते की शर्ते वही हैं, जो स्विट्जरलैंड की अमेरिका समेत अन्य देशों के साथ हैं।' स्विट्जरलैंड में वित्तीय सेवाएं एक बड़ा क्षेत्र है और उसके सकल घरेलू उत्पाद का 11 फीसदी हिस्सा बैंकिंग सेवाओं से आता है। स्विस खेमे के मुताबिक, नया समझौता जनवरी 2011 से लागू होगा।

Read more...
 

अमेरिका में बढती बेरोजगारी

अमेरिका में बढती बेरोजगारी

अमेरिका में बेरोजगारी भत्ते के लिए दावा करने वालों की संख्या पांच लाख तक पहुंच गई है। यह संख्या पिछले नौ महीनों में सर्वाधिक है। इससे अर्थव्यवस्था में...

Read more...

चीन दूसरी बड़ी आर्थिक ताकत

चीन दूसरी बड़ी आर्थिक ताकत

चीन अब अमेरिका के बाद दूसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बन गया है। चीन ने इस मामले में जापान को पीछे छोड़ दिया है। चीन की सरकार ने अपनी अर्थव्यवस्था के जो आं...

आतंकी गुटों को पैसे मिलने के सबूत

आतंकी गुटों को पैसे मिलने के सबूत

गृहमंत्री ने राज्यसभा को सूचित किया कि देश के बाहर से आतंकवादी गुटों को पैसे मिलने के सबूत हैं और सरकार इसे रोकने के लिए कारगर कदम उठा रही है। पूरक प्...

Read more...

जम्‍मू-कश्‍मीर को चार गुना मदद

जम्‍मू-कश्‍मीर को चार गुना मदद

जम्‍मू-कश्‍मीर में भारत की एक फीसदी जनसंख्‍या ही बसती है, पर इस राज्‍य को केंद्र से मिलने वाली मदद सभी राज्‍यों की मदद का 14 फीसदी है। यह मदद गरीबी, भ...

Read more...
  • «
  •  Start 
  •  Prev 
  •  1 
  •  2 
  •  3 
  •  4 
  •  5 
  •  6 
  •  7 
  •  8 
  •  9 
  •  10 
  •  Next 
  •  End 
  • »
Page 1 of 115