
जम्मू-कश्मीर में भारत की एक फीसदी जनसंख्या ही बसती है, पर इस राज्य को केंद्र से मिलने वाली मदद सभी राज्यों की मदद का 14 फीसदी है। यह मदद गरीबी, भुखमरी सहित कई समस्याओं से जूझ रहे प्रदेश – बिहार, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश की तुलना में भी करीब चार गुना ज्यादा है। पिछले 10 सालों से केंद्र द्वारा राज्यों को दी जा रही मदद में कश्मीर का हिस्सा करीब 14 फीसदी होता है, जबकि उसकी जनसंख्या देश की जनसंख्या का केवल 1 फीसदी है। उग्रवादी गतिविधियों की चपेट में फंसे आठ पूर्वोत्तर राज्यों के लिए 2009-2010 में केंद्र सरकार ने कुल 29,084 करोड़ रुपए जी जारी किए। देश के दूसरे बड़ेप्रदेशों को भी कशमीर के मुकाबले काफी कम मदद मिलती है। 2009-10 में राजस्थान को 4218 करोड़, उत्तर प्रदेश को 3852 करोड़, छत्तीसगढ़ को 5670.8 करोड़ रुपए, बिहार को 4695 करोड़ रुपए और मध्य प्रदेश को करीब 4882 करोड़ रुपए की मदद मिली।






