पुरी के गोवर्धन पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती को मंगलवार को धमकी भरा पत्र मिला है।इसे माओवादियों द्वारा लिखे जाने का दावा किया गया है और धर्म के नाम पर दंगो में शामिल लोगों को स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती जैसी सजा देने की चेतावनी दी गई है।पुलिस अधीक्षक असीत पाणिग्रह ने बताया कि शंकराचार्य के कार्यालय ने समुद्र किनारे स्थित पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि उन्हें साधारण डाक से एक पत्र मिला है। इसमें भाकपा माओवादी का नाम है और भुवनेश्वर का डाक टिकट लगा हुआ है।उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
| Comments |
|
Powered by !JoomlaComment 3.26
3.26 Copyright (C) 2008 Compojoom.com / Copyright (C) 2007 Alain Georgette / Copyright (C) 2006 Frantisek Hliva. All rights reserved."
| < Prev | Next > |
|---|




