Lokmanch

Thursday
Sep 09th
Text size
  • Increase font size
  • Default font size
  • Decrease font size

वाजपेयी चुनाव लड़ सकते हैं

E-mail Print
User Rating: / 0
PoorBest 

सक्रिय राजनीति से दूर रहने की घोषणा कर चुके पूर्व प्रधानमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य में हो रहे सुधार और विभिन्न तबकों के दबाव को देखते हुए उनके शुभचिन्तकों का मानना है कि वह प्रतिष्ठापरक लखनऊ संसदीय सीट से फिर चुनाव लड़ सकते हैं।

लोकसभा चुनाव की सरगर्मी शुरू होते ही पूर्व प्रधानमंत्री के शुभचिंतकों, पार्टी नेताओं के साथ-साथ कार्यकर्ताओं और लखनऊ संसदीय क्षेत्र के प्रभावशाली मतदाताओं का कई प्रतिनिधिमंडल दिल्ली जाकर वाजपेयी से मिलकर पुन: चुनाव लड़ने का अनुरोध कर चुका है। प्रतिनिधिमंडलों ने वाजपेयी से लखनऊ से फिर चुनाव लड़ने का आग्रह करते हुए यह भी कहा है कि वह केवल नामांकन दाखिल करने आ जाएं चुनाव खुद-ब-खुद जीत लिया जाएगा। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं वाजपेयी के संसदीय क्षेत्र के प्रतिनिधि लालजी टंडन ने कहा कि अटल के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे गुणात्मक सुधार आ रहा है और उम्मीद है कि अगर स्वास्थ्य ठीक हो गया तो लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए उन पर बढ़ते जा रहे दबाव को स्वीकार कर वाजपेयी लखनऊ की प्रतिष्ठापूर्ण संसदीय सीट से चुनाव लड़ने की सहमति दे सकते हैं।


Comments
Add New Search
+/-
Write comment
Name:
Email:
 
Title:
 
Please input the anti-spam code that you can read in the image.

3.26 Copyright (C) 2008 Compojoom.com / Copyright (C) 2007 Alain Georgette / Copyright (C) 2006 Frantisek Hliva. All rights reserved."

 
Author of this article: Administrator