Lokmanch

Friday
Sep 03rd
Text size
  • Increase font size
  • Default font size
  • Decrease font size

वाजपेयी जी के सामने कुछ नहीं हूं : राहुल

E-mail Print
User Rating: / 0
PoorBest 

वाजपेयी जी के सामने कुछ नहीं हूं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी ने कहा कि वह भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का सम्मान करते हैं, पर यह नहीं कह सकते कि बाबरी मस्जिद विध्वंस के मामले में लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट में उनके नाम का उल्लेख किया जाना ठीक है अथवा नहीं। उन्होंने कहा, "मैं बस इतना कह सकता हूं कि वाजपेयी जी एक वरिष्ठ राजनेता हैं और हमारे वरिष्ठ हैं। एक युवक के नाते मैं वाजपेयी जी के अनुभव के सामने कुछ नहीं हूं, हमारी परम्परा है अपने बड़ों का सम्मान करना और इस दृष्टि से मैं उनका पूरा सम्मान करता हूं।’’लिब्रहान आयोग द्वारा बाबरी मस्जिद विध्वंस के लिए दोषी बताए गए 68 लोगों की सूची में वाजपेयी का नाम आने के संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में राहुल ने कहा, "वाजपेयी जी एक वरिष्ठ नेता हैं और मैं उनका सम्मान करता हूं।’’उन्होंने कहा, "उनके नाम का उल्लेख करके लिब्रहान आयोग ने ठीक किया है अथवा गलत, इस संबंध में कुछ नहीं कह सकता क्योंकि मैं न्यायाधीश नहीं हूं।’’ राहुल ने कहा, "मुझे दरअसल इस बात की विस्तार से जानकारी नहीं है कि आयोग के सामने उन्हें (वाजपेयी को) अपना पक्ष रखने का अवसर मिला अथवा नहीं, इसलिए मैं सचमुच इस संबंध में कुछ कह नहीं सकता।’’

 


Comments
Add New Search
+/-
Write comment
Name:
Email:
 
Title:
 
Please input the anti-spam code that you can read in the image.
sadhak ummed singh baid  - सौम्य प्रतिक्रिया   |117.199.116.xxx |2009-12-09 15:24:52
शान्त-सौम्य राहुल बने, चले
पिता सी चाल
पीएम बन सकते मगर,
नहीं गलेगी दाल.
नहीं गले यह
दाल, भ्रमित है तन्त्र
समूचा.
जीवन-विद्या सीखो, पाओ
मन्त्र समूचा.
कह साधक क्यों
लौट गये संस्थानसे
राहुल.
अच्छौटी में आओ
शान्त-सौम्य हे राहुल!

3.26 Copyright (C) 2008 Compojoom.com / Copyright (C) 2007 Alain Georgette / Copyright (C) 2006 Frantisek Hliva. All rights reserved."

 
Author of this article: Administrator