Thursday, 10 December 2009 10:08
administrator
अयोध्या में विवादित ढांचा गिराए जाने के बारे में लिब्रहान आयोग की रिर्पोट पर बहस के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के खिलाफ टिप्पणी के लिए कांग्रेस सदस्य बेनी प्रसाद वर्मा से माफी की मांग करने लगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे सदन से माफी मांगते है।मैं सदन में मौजूद नहीं था। मुझे पता चला है कि सदन में कुछ अवांछित घटा।हमारे सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्य ने वाजपेयी जी के बारे में जो टिप्पणी की, उसके लिए मैं अपनी सरकार की तरफ से माफी मांगता हूं। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के सदस्य बेनी प्रसाद वर्मा की कल लोकसभा में की गई टिप्पणियों पर आज प्रधानमंत्री द्वारा माफी मांगे जाने का स्वागत किया है। बाबरी मस्जिद विध्वंस की जांच करने वाले लिबरहान आयोग की रिपोर्ट पर चर्चा के दौरान कांग्रेस के बेनी प्रसाद वर्मा ने मंगलवार को वाजपेयी के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसे लेकर सदन दो बार स्थगित करना पड़ा। एनडीए सदस्य वर्मा की टिप्पणी पर काफी रोष में थे और उनसे माफी की मांग कर रहे थे। वर्मा ने हालांकि अपनी टिप्पणी पर खेद प्रकट किया था लेकिन बीजेपी सदस्य खेद की बजाय स्पष्ट माफी की मांग करते रहे।
Author of this article: Administrator