Lokmanch

Wednesday
Mar 10th
Text size
  • Increase font size
  • Default font size
  • Decrease font size

राम मंदिर बनवाए तो मंजूर, मुसलमान पीएम

E-mail Print
User Rating: / 2
PoorBest 

 मुसलमान पीएमकांग्रेस नेता राहुल गांधी के मुस्लिम समुदाय के किसी व्यक्ति के प्रधानमंत्री बनने संबंधी बयान के बाद शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने कहा है कि समुदाय का कोई सदस्य यह जिम्मेदारी तब निभा सकेगा, जब वह अयोध्या में राम मंदिर का समर्थन करने की योग्यता पूरी करे। ठाकरे ने पार्टी के मुखपत्र सामना के संपादकीय में लिखा है- राहुल देश के मालिक नहीं हैं। उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि मुस्लिमों को समान नागरिक संहिता और परिवार नियोजन का पालन, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में सहयोग और वंदेमातरम को अपने लिए जरूरी बनाना होगा। सिर्फ तब ही कोई मुस्लिम प्रधानमंत्री बन सकता है। उन्होंने लिखा है- मुस्लिम समुदाय को जिस तरह खुश किया जा रहा है, उससे स्पष्ट है कि भारत अब धर्मनिरपेक्ष नहीं, बल्कि अघोषित इस्लामिक देश बन गया है। यह पूछे जाने पर कि देश को पहला मुस्लिम प्रधानमंत्री मिलने में कितना समय लगेगा, राहुल गांधी ने दो दिन पहले कहा था किसी धर्म या समुदाय का मामला नहीं है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप क्या सामने लाते हैं, आप में कितनी क्षमताएं हैं। राहुल ने कहा था- मनमोहन सिंह आज इसलिए प्रधानमंत्री नहीं हैं क्योंकि वह सिख हैं। वह इसलिए प्रधानमंत्री हैं क्योंकि वह इस काम के लिए सबसे ज्यादा सक्षम हैं।

 


Comments
Add New Search
+/-
Write comment
Name:
Email:
 
Title:
 
Please input the anti-spam code that you can read in the image.
sadhak ummed singh baid  - मुस्लिम प्रधान मंत्री !   |117.199.126.xxx |2009-12-10 18:48:08
हिन्दू-सिख-मुस्लिम नहीं,
मानव
पंत-प्रधान.
मानवता ही चाहिये,

ना समुदाय का मान.
ना समुदाय का
मान,
धरा विचलित है
इससे.
हिंसा,युद्ध और नफ़रत
ही,
फ़ैली है इससे.
कह साधक
कवि
नही चाहिये कोई मुस्लिम.
बस
मानव ही रहे,
ना रहे
हिन्दू-मुस्लिम.

3.26 Copyright (C) 2008 Compojoom.com / Copyright (C) 2007 Alain Georgette / Copyright (C) 2006 Frantisek Hliva. All rights reserved."

 
Author of this article: Administrator