सरकार ने कहा है कि वह संसद का वर्तमान सत्र खत्म होने से पहले अल्पसंख्यक समुदायों के लिए आरक्षण के बारे में रंगनाथ आयोग की रिपोर्ट संसद में रखेगी। प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह ने लोकसभा में समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव द्वारा यह मुद्दा उठाए जाने पर यह आश्वासन दिया। डाक्टर मनमोहन सिंह ने कहाकि सदस्यों की भावनाओं को देखते हुए इसी सत्र में यह रिपोर्ट रखी जाएगी। इससे पहले मुलायम सिंह यादव ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार को दो साल पहले यह रिपोर्ट सौंपी जा चुकी है लेकिन संसद के सामने इसे पेश नहीं किया गया। उन्होंने एक स्थानीय समाचार पत्र में यह रिपोर्ट लीक होने का जिक्र किया। राज्य सभा में भी कल इस मुद्दे को लेकर कार्यवाही स्थगित की गई थी।
| Comments |
|
Powered by !JoomlaComment 3.26
3.26 Copyright (C) 2008 Compojoom.com / Copyright (C) 2007 Alain Georgette / Copyright (C) 2006 Frantisek Hliva. All rights reserved."
| Next > |
|---|




