
भारतीय तिरंगा चन्द्रमा पर लहराया। भारत के लिए एक ऐतिहासिक क्षण था जब राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे ने चन्द्रमा पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी। चन्द्रयान-प्रथम ने जैसे ही मून इम्पैक्ट प्रोब एमआईपी को चन्द्रमा की सतह पर छोडा समूचे भारत के लिए यह एक गौरव का क्षण बन गया१एमआईपी के चारों ओर तिरंगा झंडा अंकित किया गया है।






