Lokmanch

Wednesday
Mar 10th
Text size
  • Increase font size
  • Default font size
  • Decrease font size

भारत शीर्ष पर

E-mail Print
User Rating: / 0
PoorBest 

भारत शीर्ष परभारत मुंबई में श्रीलंका को तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट में,एक पारी और 24 रन से हराकर आई सी सी टेस्ट रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंच गया है।भारत ने यह श्रृंखला दो-शून्य से जीती।  भारतीय टीम को पहली बार टेस्ट रैंकिंग में नम्बर वन बनने के लिए महज 40 मिनट लगे। जहीर खान ने पहले ही ओवर में .संगकारा का विकेट लेकर लंकाई टीम की आखिरी उम्मीद भी खत्म कर दी। श्रीलंका की दूसरी पारी 309रनो पर समेट भारत ने मैच एक पारी और 24 रनो से अपने नाम किया। जहीर खान ने सबसे अधिक पांच विकेट लिए। अपना तिहरा शतक बनाने से चूकन वाले से सहवाग को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ सिरिज चुना गया। पिछले चार सालों में यह तीसरा मौका है, जब भारतीय टीम ने लगातार दो टैस्ट मैच जीतने का कारनामा दोहराया है। श्रीलंका के खिलाफ दो जीतों ने भारत को जरूरी पांच अंक दिलाकर आई सी सी रैंकिंग के शीर्ष पर पहुंचा दिया है।अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अनुसार मई 2001 में टेस्ट चैम्यिपनशिप की शुरूआत के बाद भारत ऑस्टे्रलिया और दक्षिण अफ्रीका के बाद तीसरी ऐसी टीम बन गई है, जो इस सीडी की शीर्ष पर पहुंची है। भारत ने श्रीलंका की शुरूआत 119 अंकों के साथ तीसरे स्थान से की थी। लेकिन श्रीलंका के खिलाफ दो जीतों ने उसे वे पांच अंक दिला दिए, जो शीर्ष पर पहुंचने के लिए जरूरी थे। अब टीम इंडिया अपने नए काल की शुरूआत नम्बर वन पोजिशन के साथ करेगी। जहां इस जीत ने भारत को शीर्ष पर पहुंचाया वहीं इन हारो ने श्रीलंका की टीम को दूसरे स्थान से चौथे स्थान पर धकेल दिया हैं।

इस बीच भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने आज सौरव गांगुली के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि इस पूर्व कप्तान ने ही उन्हें पारी का आगाज करने का मौका देकर उनके अंदर आत्मविश्वास भरा ।सहवाग से यह पूछे जाने पर कि उनके कैरियर का टर्निंग प्वाइंट क्या रहा तो उन्होंने कहा, ‘‘मैं हमेशा सौरव का शुक्रगुजार रहूंगा । वे ही थे जिन्होंने मध्यक्रम से मुझे पारी का आगाज कराया । उन्होंने मुझे कहा कि अगर मैं बतौर सलामी बल्लेबाज अच्छा नहीं करूंगा तो मुझे मध्यक्रम में भेज दिया जायेगा । ’’ दिल्ली के इस सलामी बल्लेबाज ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट में 293 रन की विस्फोटक पारी खेलकर भारत को मैच जीतकर श्रृंखला 2 . 0 से जीताने में अहम भूमिका निभायी ।सहवाग की 254 गेन्द की इस पारी से उन्हें मैन आफ द मैच और प्लयेर आफ सीरीज पुरस्कार दिलाया और भारत को विश्व की नंबर एक टेस्ट टीम बनने में मदद की ।सहवाग के नाम दो तिहरे शतक हैं । उन्होंने 293 रन की पारी को अपने कैरियर की तीसरी सर्वश्रेष्ठ पारी करार दिया ।उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरी तीसरी सर्वश्रेष्ठ पारी है । मैं किसी चीज के बारे में नहीं सोच रहा था । मैंने खराब गेंदों का थोड़ा इंतजार किया । ड्रेसिंग रूम में वे कह रहे थे कि मैं अच्छी गेंद को भी हिट कर रहा था, लेकिन अगर आप मेरी तरफ से देखो तो मैं खराब गेंदों को हिट कर रहा था । ’’  राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् की टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान प्राप्त करने पर भारतीय टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि भारतीय टीम इसकी हकदार है और इस उपलब्धि से भारतीय क्रिकेटरों की प्रतिभा का पता चलता है।

 


Comments
Add New Search
+/-
Write comment
Name:
Email:
 
Title:
 
Please input the anti-spam code that you can read in the image.

3.26 Copyright (C) 2008 Compojoom.com / Copyright (C) 2007 Alain Georgette / Copyright (C) 2006 Frantisek Hliva. All rights reserved."

 
Author of this article: Administrator