Lokmanch

Saturday
Mar 13th
Text size
  • Increase font size
  • Default font size
  • Decrease font size

कैच टपकाए, मैच गवाए

E-mail Print
User Rating: / 0
PoorBest 

कैच टपकाए, मैच गवाए नागपुर में पहले ट्वेंटी 20 मैच में श्रीलंका के हाथों 29 रन से पिटने के बाद टीम इंडियाके कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि पांच कैच छोड़ना बहुत महंगा पड़ गया। उन्होंने कहा कि खराब फील्डिंग के कारण भारत को 29 रन से शिकस्त मिली। धोनी ने मैच के बाद कहा, 'हमारी टीम फील्डिंग के लिहाज से बहुत अच्छी नहीं मानी जाती है। यह हमारे लिए चिंता की बात है। कम से कम पहले हम कैच तो नहीं छोड़ते थे।' भारतीय टीम ने मैच में श्रीलंका की तरफ से अच्छी पारियां खेलने वाले सनथ जयसूर्या, तिलकरत्ने दिलशान और चामरा कापुगेदारा को जीवनदान दिए। यहां तक कि अंतिम ओवर में कुमार संगकारा का कैच भी छोड़ा जो 37 गेंद पर 78 रन बनाकर मैन आफ द मैच बने। धोनी ने हालांकि स्वीकार किया कि उनकी टीम ट्वेंटी-20 के अनुकूल ढलने में असफल रही। उन्होंने कहा, 'हम अब तक ट्वेंटी-20 को वनडे मैचों की तैयारी के तौर पर लेते रहे हैं। इस बार हमें अभ्यास का कोई मौका नहीं मिला और हमारी टीम क्रिकेट के इस फॉर्मैट से तालमेल बिठाने में असफल रही।' धोनी ने कहा कि गौतम गंभीर (55 ) ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलायी थी, लेकिन बाकी बल्लेबाज उसका फायदा नहीं उठा पाए। उन्होंने कहा, ' हम अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे। विकेट अच्छा था लेकिन हमारे बल्लेबाज क्रीज पर पांव नहीं जमा पाए।'

 


Comments
Add New Search
+/-
Write comment
Name:
Email:
 
Title:
 
Please input the anti-spam code that you can read in the image.
Indian Fan  - India is best   |122.168.46.xxx |2010-01-30 02:34:03
Well done sri lanka

3.26 Copyright (C) 2008 Compojoom.com / Copyright (C) 2007 Alain Georgette / Copyright (C) 2006 Frantisek Hliva. All rights reserved."

 
Author of this article: Administrator