लोकमंच > खेल > हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को हराया

Site Search:

    

Item 1
Item 2
Item 3
Item 4
Item 5
Item 6
Item 7
Item 8
  
Fri, 16 May 2008 09:11:00

हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को हराया

भारत ने पाकिस्तान को एक के मुकाबले दो गोल से हराया
अजलान शाह हॉकी टूर्नामेंट

मलेशिया के इपोह में अजलान शाह हॉकी टूर्नामेंट में भारत ने पाकिस्तान को एक के मुकाबले दो गोल से हराया। टूर्नामेंट में यह भारत की लगातार तीसरी जीत है। उसके पांच मैचों से नौ अंक हो गए हैं और वह खिताब की दौड में बना हुआ है।

अपने चिरपरिचित प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर भारत ने न केवल जीत की हैट्रिक लगाई, बल्कि वह खिताब की दौड़ में बने रहने की संभावना बरकरार रखी है। शुरू से ही आक्रामक रणनीति अपनाते हुए, भारत ने पाकिस्तानी टीम पर दबाव बना लिया। शिवेन्द्र सिंह की अगुवाई में अग्रीम पंक्ति ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। हालांकि शुरूआती शणों में उसने दो मौके जरूर गवाएं। लेकिन छठे मिनट में ही पेनल्टी कॉनर्र के शानदार मौके को भुनाते हुए, ड्रेग फ्लिकर संदीप सिंह ने टीम को १-० की बढ़त दिला दी। बीसवें मिनट में दिवाकर राम ने टीम को २-० की महत्वपूर्ण बढ़त दिलाई। हालांकि ५८वें मिनट में पाकिस्तान के मिडफील्डर मोहम्मद सकलेन ने भारतीय रक्षापंक्ति को छकाते हुए, गेंद गोल पोस्ट में डालकर बढ़त को कुछ कम जरूर किया। अब फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को मलेशिया को हराना होगा और सभी की निगाहें शनिवार को होने वाले इस मैच पर टिकी रहेगी।


Your name:
Your email:
Subject:
Comment Text:


 


© 2004-2007 PHPCow.com. A PHPCow.com Company.
All Rights Reserved. Terms under which this service is provided to you.
Read our privacy guidelines. Contact us.
Powered by: PHPCow.com