लोकमंच > खेल > सायमंड्स टीम से बाहर

Site Search:

    

Item 1
Item 2
Item 3
Item 4
Item 5
Item 6
Item 7
Item 8
  
Fri, 12 Sep 2008 12:40:00

सायमंड्स टीम से बाहर

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा 9 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम यहा 4 टेस्ट मैच खेलेगी। पहला टेस्ट मैच बेंगलुरु में खेला जाएगा

भारत दौरे पर आने वाली ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम में विवादास्पद ख़िलाडी साइमंड्स को जगह नहीं दी गई है। गौरतलब है कि प्रैक्टिस सेशन में मछली पकड़ने के लिए चले जाने के कारण ऐंड्रू सायमंड्स को अनुशासनहीनता के मामले में टीम से बाहर कर दिया गया था। इससे उनके भारत दौरे को लेकर पहले ही आशंकाएं जताई जा रही थीं। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा 9 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम यहा 4 टेस्ट मैच खेलेगी। पहला टेस्ट मैच बेंगलुरु में खेला जाएगा।

जानकारी के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई टीम खुद को भारतीय माहौल में ढालने के लिए तय कार्यक्रम से एक हफ़्ते पहले ही भारत आ सकती है। ऑस्ट्रेलियाई टीम को पूर्व कार्यक्रम के अनुसार 29 सितंबर को भारत पहुंचना है, लेकिन एक प्रमुख क्रिकेट वेबसाइट ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रवक्ता के हवाले से कहा है कि टीम एक सप्ताह पहले पहुंचकर जयपुर में दो दिवसीय शुरुआती अभ्यास मैच खेल सकती है।

ऑस्ट्रेलिया 27 और 28 सितंबर को राजस्थान क्रिकेट संघ के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगा। टीम को टेस्ट सीरीज़ से पहले बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ दो से चार अक्टूबर तक हैदराबाद में अभ्यास मैच भी खेलना है।

भारत दौरे के लिए घोषित ऑस्ट्रेलियाई टीम-
मैथ्यू हेडन, रिकी पॉन्टिंग(कैप्टन), माइकल हसी, माइकल क्लार्क, साइमन काटिच, शेन वॉटसन, ब्रैज हेडिन, ब्रेट ली, जेनसन, मिशेल जॉनसन, पीटर शिडल

 


 


Your name:
Your email:
Subject:
Comment Text:


 


© 2004-2007 PHPCow.com. A PHPCow.com Company.
All Rights Reserved. Terms under which this service is provided to you.
Read our privacy guidelines. Contact us.
Powered by: PHPCow.com