लोकमंच > खेल > सायना नेहवाल ने ग्रां प्री बैडमिंटन प्रतियोगिता का खिताब जीता

Site Search:

    

Item 1
Item 2
Item 3
Item 4
Item 5
Item 6
Item 7
Item 8
  
Mon, 15 Sep 2008 12:04:00

सायना नेहवाल ने ग्रां प्री बैडमिंटन प्रतियोगिता का खिताब जीता

कोई ग्रां प्री खिताब दो बार जीतने वाली सायना भारत की पहली खिलाड़ी हैं। सायना इस समय विश्व रैकिंग में चौदहवें स्थान में है

सायना नेहवाल ने ताइपे ओपन ग्रां प्री बैडमिंटन प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया है। फाइनल में सायना ने मलेशिया की गैर वरीयता प्राप्त खिलाड़ी लिया-लिडिया-चिया को 21-8, 21-19से हराया।  खिताब को हासिल करने वाली वे पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बन गई हैं।

लगातार एक के बाद एक टूर्नामेंट में दुनिया की नामी-गिनामी खिलाड़ियों को शिकस्त देने वाली सायना के शानदार प्रदर्शन का सिलसिला चाइनीज तापे ग्रां प्री ओपन में भी जारी रहा और फाइनल से पहले ही टॉप रैकिंग की खिलाड़ियों को बाहर की राह दिखाने के बाद सायना के लिए खिताबी मुकाबला काफी आसान बनकर रह गया। कोई ग्रां प्री खिताब दो बार जीतने वाली सायना भारत की पहली खिलाड़ी हैं। सायना इस समय विश्व रैकिंग में चौदहवें स्थान में है


Your name:
Your email:
Subject:
Comment Text:


 


© 2004-2007 PHPCow.com. A PHPCow.com Company.
All Rights Reserved. Terms under which this service is provided to you.
Read our privacy guidelines. Contact us.
Powered by: PHPCow.com