लोकमंच > अर्थनीति > शेयर बाजार मे उछाल

Site Search:

    

Item 1
Item 2
Item 3
Item 4
Item 5
Item 6
Item 7
Item 8
  
Thu, 24 Jul 2008 09:39:00

शेयर बाजार मे उछाल

पहली वजह तो सरकार का विश्वास मत जीतना है इसे लेकर बाजार में पिछले अरसे तक काफी अनिश्चितता थी। दूसरी महत्वपूर्ण वजह है अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कुछ गिरावट आई है
मुंबई शेयर बाजार

मुंबई शेयर बाजार में आज लगातार पांचवे दिन तेजी का रुख जारी रहा और सेंसेक्स 838 अंक की जबरदस्त छलांग के साथ चौदह हजार 942 पर पहुंच गया। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार लोकसभा में सरकार के विश्वास मत को हासिल करने के बाद आर्थिक सुधार के क्षेत्र में बढ़ती संभावनाओं, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट और विश्व शेयर बाजार में तेजी को भारतीय शेयर बाजार में इस उछाल का कारण माना जा रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक भी 237 अंक की बढ़त लेकर चार हजार 477 पर बंद हुआ।

 एक लंबे समय बाद बाजार में तेजी आई है और लग रहा है यह तेजी कम से कम एक छोटी अवधि के लिए स्थायी हो सकती है क्योंकि इसके पीछे लगभग दो तीन मजबूत वजह हैं। पहली वजह तो सरकार का विश्वास मत जीतना है इसे लेकर बाजार में पिछले अरसे तक काफी अनिश्चितता थी। दूसरी महत्वपूर्ण वजह है अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कुछ गिरावट आई है इससे जो मुद्रास्फीति को लेकर आगे जो आशंका है उन्हें लेकर थोडी सी उन आशंकाओं में कमी आई है। 

केन्द्र सरकार से विश्वास मत लेने के बाद बाजार को इस बात की उम्मीद है कि शायद अब सरकार को लंबी सुधारों को गति देगी। इससे महत्वपूर्ण बदलाव ने बाजार को  थोड़ी मजबूती दी और सकारात्मक सोच दी है। एक लंबे समय बाद बाजार को करीब 15 हजार अंकों की तरफ बढ़ता देख रहे हैं।


Your name:
Your email:
Subject:
Comment Text:


 


© 2004-2007 PHPCow.com. A PHPCow.com Company.
All Rights Reserved. Terms under which this service is provided to you.
Read our privacy guidelines. Contact us.
Powered by: PHPCow.com