लोकमंच > समाज > राष्ट्रीय छात्रवृति योजना को मंजूरी

Site Search:

    

Item 1
Item 2
Item 3
Item 4
Item 5
Item 6
Item 7
Item 8
  
Sat, 10 May 2008 19:24:00

राष्ट्रीय छात्रवृति योजना को मंजूरी

गरीब परिवारों के मेधावी छात्रों की पढ़ाई बीच में छोड़ने की मजबूरी खत्म करने के लिए सरकार ने एक राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना को मंजूरी दी है। यह योजना ११वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान स्कूली छात्रों को आठवीं कक्षा के बाद की पढ़ाई के लिए आर्थिक स्थिति और योग्यता के आधार पर दी जायेगी।
राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना को मंजूरी
लोकमंच प्रतिनिधि

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद वित्त मंत्री पी चिदम्बरम ने बताया कि योग्य विद्यार्थियों को नौंवीं से १२वीं तक की पढ़ाई के लिए छह हजार रूपये दिए जाएंगे।

चिदम्बरम ने कहा कि चुने हुए छात्रों को भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम कार्ड दिया जायेगा ताकि वे अपनी छात्रवृत्ति का खाता स्वयं ऑपरेट कर सकें। 

बहुत अच्छा स्कीम है, यह जो बुनियादी प्राबलम है लोगों का वो बहुत अच्छा होगा और काफी लोगों को कामयाबी मिलेगी।  बस एक सवाल यह रह जाता है कि जैसे सरकार के बहुत सारे अच्छे स्कीम्स हैं वो इम्प्लीमेन्टेशन ठीक नहीं होता।  जैसे सर्वशिक्षा अभियान में भी देखते हैं बहुत जगह कामयाबी नहीं हुई है, तो सरकार को देखना चाहिए कि स्कीम ठीक तरह इम्प्लीमेन्ट हो और हर जगह लोगों को फायदा हो।  स्पेशियली जो हम बोलते हैं ..... उधर स्पेशल अटेन्शन देकर यह स्कीम चालू किया जाए तो बहुत अच्छा होगा।

मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने होल्डिंग कम्पनी बनाने और विद्युत क्षेत्र में आठ हजार करोड़ रूपये के निवेश के एस्सार पावर लिमिटेड मुम्बई के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी। इसके अलावा समिति ने चेन्नई की कम्पनी राकिंडो डेवेलपर्स के सूचना टैक्नोलोजी पार्कों, होटलों, रिसोर्ट, अस्पताल और शिक्षा संस्थानों से संबंधित बुनियादी ढांचा परियोजनाएं शुरू करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की। इन परियोजनाओं पर प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के जरिए २५ करोड़ डालर की राशि लगाई जाएगी।


Your name:
Your email:
Subject:
Comment Text:


 


© 2004-2007 PHPCow.com. A PHPCow.com Company.
All Rights Reserved. Terms under which this service is provided to you.
Read our privacy guidelines. Contact us.
Powered by: PHPCow.com