सकता है।
हुबली के आयुक्त के नंदपी के अनुसार प्रारम्भिक जांच से जानकारी मिली है उसके अनुसार से, लश्करे-ए तैयबा और प्रतिबंधित संगठन सिमी के तरफ शक की सुई जाती है। नंदपी ने इसकी भी पुष्टि की है कि विस्फोट आईडी का इस्तेमाल किया था। हुबली के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और भीड़ भाड़ जगहो पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आयुक्त के अनुसार हुबली न्यायलय में घुसने के सिर्फ एक रास्ते होंगे, न्यायलय में जाने के और सभी रास्ते बंद कर दिये जायेंगे, अंदर जाने वाले सभी व्यक्तियों की तलाशी ली जायेगी।
चुनाव प्रचार के लिए हुबली पहुंचे आडवाणी ने कहा कि देश में बढ़ रही आतंकवादी घटनाओं के लिए यूपीए सरकार को जिम्मेदार है। आडवाणी ने संवादताओं से कहा कि 2004 से देश में आतंकवाद से सम्बन्धित घटनाओं में वृद्धि हुई है। इसकी वजह केन्द्र सरकार का आतंकवादियों के प्रति नरम रवैवा और दोषियों की सजा देने में देरी।
सिमी देश में प्रतिबंधित संगठन है फिर भी इसके नेता और कार्यकर्त्ता सक्रिय होकर आतंकवादी घटनाओं में शामिल हो रहे हैं, इसको समर्थन दे रहे है । यह कैसे संभव है इसका मतलब साफ है प्रतिबंध दिखाने के लिए लगाया गया है।