पंचायत चुनावों के पहले दिन पुरुलिया जिले में बीएसएफ के एक वाहन को उड़ा देने की घटना के बाद उन्होंने यह निर्णय लिया है।
पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था) राज कनौजिया ने बताया, 'आरंभिक जांच से पता चला है कि विस्फोट में शामिल नक्सली झारखंड के थे। हम उनकी गिरफ्तारी के लिए झारखंड पुलिस के साथ मिलकर छापा मारेंगे। झारखंड से लगने वाली सीमा पर घुसपैठ रोकने के लिए हमने वहां गश्त बढ़ा दी है।' उल्लेखनीय है कि रविवार की शाम चुनाव ड्यूटी से लौट रही बीएसएफ की 39 वीं बटालियन की एक गाड़ी को नक्सलियों ने पुरुलिया जिले के बंडोना इलाके में बारूदी सुरंग विस्फोट में उड़ा दिया था। इस हमले में एक जवान की मौत हो गई थी और सात अन्य लोग घायल हो गए थे।
अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने पुरुलिया जिले के बलरामपुर इलाके में एक बम विस्फोट करने की योजना भी बनाई थी। लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से वह बम नहीं फटा और बाद में बम निरोधी दस्ते ने उसे निष्क्रिय कर दिया। पंचायत चुनावों के अगले दो चरण 14 और 18 मई को होने हैं।