लोकमंच > समाज > पश्चिम बंगाल बिजनबाड़ी ब्लॉक में बर्डफ्लू

Site Search:

    

Item 1
Item 2
Item 3
Item 4
Item 5
Item 6
Item 7
Item 8
  
Sat, 17 May 2008 09:57:00

पश्चिम बंगाल बिजनबाड़ी ब्लॉक में बर्डफ्लू

पूल बाजार बिजनदारी के मरे पक्षियों के नमूने भोपाल परीक्षण के लिए भेजी गई थी जहां से इस क्षेत्र में बर्ड फ्‌लू होनी की पुष्टि की गई है।
बिजनबाड़ी ब्लॉक में बर्डफ्लू

पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग सब डिवीजन के पूल बाजार बिजनबाड़ी ब्लॉक में बर्डफ्लू के मामले की पुष्टि हो गयी है। नौ मई से इस क्षेत्र में अचानक मुर्गियों और कौओं जैसे अनेक पक्षियों के मरने की खबर मिली थी। इस क्षेत्र में मुर्गियों को मारने का काम कल से शुरू हो सकता है। 

दार्जिलिंग में हुकुमा अंतर्गत पूल बाजार बिजनदारी खंड में बर्ड फ्‌लू फैलने की पुष्टि की गई है। इससे पहले इस संक्रमण में कार्सियांग हुकुमा के पेनाकुमारी गांव और सिलीगुडी हुकुमा के मोतीझडा, नक्सलवाडी और अपर बहादुरगढा पंचायत क्षेत्रों को अपने आगोश में लिया था। पूल बाजार बिजनदारी के मरे पक्षियों के नमूने भोपाल परीक्षण के लिए भेजी गई थी जहां से इस क्षेत्र में बर्ड फ्‌लू होनी की पुष्टि की गई है। जिला प्रशासन ने आज इस विषय पर विचार विमर्श करने और एहतियाती कदम उठाने लिए संबंधित अधिकारियों के साथ एक बैठक बुलाई है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर दस किलोमीटर दायरे मुर्गी मारने का काम कल से शुरू करने पर विचार कर रही है। किसी भी मुर्गी को लाने लेजाने अंडों और मुर्गियों की बिक्री पर तुरंत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

 इस बीच मातीगराहा, नक्सलबाड़ी और पेनाकुमारी क्षेत्र में मुर्गियों को मारने का काम पूरा हो गया है। इन इलाकों में २८ हजार से अधिक मुर्गियां मारी गयीं।


Your name:
Your email:
Subject:
Comment Text:


 


© 2004-2007 PHPCow.com. A PHPCow.com Company.
All Rights Reserved. Terms under which this service is provided to you.
Read our privacy guidelines. Contact us.
Powered by: PHPCow.com