लोकमंच > समाज > अशोक सिंघल: भारतीय गुप्तचर सेवा स्थापित हो

Site Search:

    

Item 1
Item 2
Item 3
Item 4
Item 5
Item 6
Item 7
Item 8
  
Sat, 17 May 2008 14:52:00

अशोक सिंघल: भारतीय गुप्तचर सेवा स्थापित हो

विश्व हिन्दू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल ने पत्रकारों से कहा कि केन्द्र सरकार की नरम नीति के कारण आतंकवादियों का हौसला दिनों दिन बढ़ रहा है।
अशोक सिंघल

विश्व हिन्दू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन युपीए सरकार पर आतंकवादियों के खिलाफ नरमी बरतने का आरोप लगाते हुए अमेरिका तथा ब्रिटेन की तरह सख्त कानून बनाने के साथ पाकिस्तान सें शांति वार्ता तत्काल बंद करने की माँग की है।
 
जयपुर में हुए बम विस्फोट के घायलो की कुशलक्षेम पूछने यहाँ आए सिंघल ने पत्रकारों से कहा कि केन्द्र सरकार की नरम नीति के कारण आतंकवादियों का हौसला दिनों दिन बढ़ रहा है।
 
उन्होंने कहा कि भारत में सिमी जैसे संगठनों के साथ जेहादियों का सीधा संबंध स्थापित हो गया है तथा केरल से कश्मीर तक उनका जाल बिछ चुका है।
 
सिंघल ने केन्द्र सरकार को हिन्दुओं का दुश्मन बताते हुए कहा कि जो सरकार अफजल गुरु को फाँसी देने में आनाकानी कर रही है तथा जिसने पोटा जैसा कानून रद्द कर दिया है,  उसे हिन्दुओं की दुश्मन नही कहा जाए तो क्या कहा जाए।
 
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में वाराणसी, मुम्बई, लखनऊ, फैजाबाद, रामपुर कहीं भी विस्फोट हुए हैं उनमें बड़ी संख्या में हिन्दू ही मरे हैं।
 
आतंकवादी गतिविधियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को एक मंच पर आकर विचार करने में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के सुझाव को सामयिक बताते हुए सिंघल ने कहा कि आई ए एस एवं आई पी एस की तरह अखिल भारतीय गुप्तचर सेवा स्थापित करने के साथ पोटा जैसे सख्त कानून राज्यों में बनने चाहिए। सिंघल अस्पताल में जाकर घायलों से मिले तथा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं की सेवाओं की सराहना की।


 


Your name:
Your email:
Subject:
Comment Text:


 


© 2004-2007 PHPCow.com. A PHPCow.com Company.
All Rights Reserved. Terms under which this service is provided to you.
Read our privacy guidelines. Contact us.
Powered by: PHPCow.com