जिले में पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों पर तीन व्यक्तियों को 50 टन विस्फोटक के साथ गिरफ्तार किया है। एसएसपी असीम अरुण ने बताया कि बुधवार देर रात सरसौल और अतरौली इलाके के तीन गोदामों में पुलिस ने छापेमारी कर मोहम्मद तसलीम, मंजूर अली और रोशन से 50 टन विस्फोटक सामग्री जब्त की।
उन्होंने बताया कि ज्यादातर विस्फोटक देसी बम हैं। उन्होंने बताया कि देसी बमों में बारूद, लोहे और पीतल के टुकड़े हैं। प्रारंभिक पूछताछ में तीनों ने विस्फोटकों से देसी बम बनाने की बात स्वीकार की। अधिकारी ने बताया कि तीनों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।