बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पेचिश और वायरल बुखार तेजी से फैल रहा है। राज्य के स्वास्थ्य सचिव दीपक कुमार ने बताया कि बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित मधेपुरा, अररिया, सहरसा, सुपौल और पूर्णिया में पेचिश के पांच हजार से अधिक के मामले पाये गये हैं। ग्यारह हजार से ज्यादा लोग वायरल बुखार से पीड़ित हैं। डायरिया से अब तक ग्यारह लोगों की मौते हो चुकी हैं।
बाढ़ पीड़ित लोगों शुद्ध पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इसके चलते वे डायरिया के शिकार हो रहे हैं। डायरिया के गंभीर रूप से बीमार लोगों की सबसे ज्यादा संख्या 430 पूर्णिया में है। सहरसा और मधेपुरा में 281 – 291के अलावा सुपौल में 152 और अररिया में123 लोग डायरिया की चपेट में हैं। इन जिलों में 12 हजार से ज्यादा लोग वायरल बुखार से पीड़ित हैं। राज्य सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद बाढ़ प्रभावित इलाकों में डायरिया और वायरल बुखार तेजी से बढ़ रहा है।
इस बीच, राज्य सरकार ने बाढ़ से प्रभावित उन लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने का फैसला किया है जो अब भी अपने घर छोड़ने के लिए तैयार नही हैं और कोसी नदी की पुरानी और नयी जलधारा के बीच फंसे हुए हैं।