लोकमंच > समाज > कर्नाटक के गिरजाघरो पर हमला

Site Search:

    

Item 1
Item 2
Item 3
Item 4
Item 5
Item 6
Item 7
Item 8
  
Mon, 15 Sep 2008 12:00:00

कर्नाटक के गिरजाघरो पर हमला

पुलिस ने कि सिरूर और जयापाड़ा में पादरी घायल हो गए।उन्होंने बताया कि हमले में मेंगलूर क्षेत्र में अल्फा सेंटर, कोदिक्कल और उड़पी जिले में मुदुर सिरूर और उड़पी में प्रार्थना घरों को तथा मलनाड क्षेत्र के चिकमंगलूर जिले में सिंगटागेर मगाडू और जयापाड़ा के गिरजाघरों पर हमला किया गया

कनार्टक में कुछ पूजा स्थलों पर हिंसा की घटनाओं में आज आठ पुलिसकर्मी और कुछ अन्य लोग घायल हो गये। यह घटनाएं राज्य के मंगलौर, दक्षिणी कन्नड और उडुपी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हुई हैं। हमलावर बजरंग दल के कार्यकर्ता बताये गये हैं। पुलिस ने पथराव और आगजनी पर उतारू उपद्रवियों को काबू में करने के लिये लाठीचार्ज किया और आश्रुगैस छोड़ी। पुलिस के अनुसार मोटर साईकिलों में सवार यह उपद्रवी पूजाघरों में घुस गये और उन्होंने वहां तोड़फोड़ की। सभी स्थानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

 पुलिस ने बताया कि ऐसा अनुमान है कि हमला पूर्व नियोजित था और इसे रविवार सुबह अंजाम दिया गया। इसमें कम से कम आठ लोग घायल हो गए, जिनमें दो पादरी भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सिरूर और जयापाड़ा में पादरी घायल हो गए।उन्होंने बताया कि हमले में मेंगलूर क्षेत्र में अल्फा सेंटर, कोदिक्कल और उड़पी जिले में मुदुर सिरूर और उड़पी में प्रार्थना घरों को तथा मलनाड क्षेत्र के चिकमंगलूर जिले में सिंगटागेर मगाडू और जयापाड़ा के गिरजाघरों पर हमला किया गया। उन्होंने बताया कि हमले के संबंध में उड़पी में पाँच लोगों को हिरासत में लिया गया है।प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने कर्नाटक में चर्चा पर हमलों के मद्देनजर राज्य के राज्यपाल रामेश्वर ठाकुर और मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा से फोन पर बातचीत की।


Your name:
Your email:
Subject:
Comment Text:


 


© 2004-2007 PHPCow.com. A PHPCow.com Company.
All Rights Reserved. Terms under which this service is provided to you.
Read our privacy guidelines. Contact us.
Powered by: PHPCow.com