तय हुई थी। जरदारी उसको बढ़ाने की मांग कर रहे है। अब इसको सुलझाने के लिए अमेरिका के दक्षिण एशिया प्रभारी मार्क बाउचर ने पीएमए के प्रमुख नवाज शरीफ से लंदन में दो घंटे तक बातचीत की। नवाज शरीफ के प्रवक्ता ने बताया कि यह बैठक अमेरिकी अधिकारियों के अनुरोध पर आयोजित की गई थी।
बाउचर की आसिफ जरदारी से मिलने की संभावना है जो नवाज शरीफ से वार्त्ता करने करने के लिए लंदन आने वाले हैं नवाज शरीफ और जरदारी के बीच दुबई में जो समझौता हुआ उसके तहत 12 मई तक जजों की बहाली करनी थी।
दोनो नेताओं के बीच लंदन में अगले दौर की बात होनी है. नवाज शरीफ बरखास्त जजों की बहाली चाहते हैं, पर जरदारी इसके लिए कोई समय सीमा निर्धारित करने से बच रहे है।
दोनो पार्टियों के बीच मुशर्रफ को हटाने के विषय पर भी मतभेद है। क्या ये दोनों मतभेद पाकिस्तान में नई सरकार पर अस्तित्व पर असर डालेगा। नवाज शरीफ जजों की बहाली चाहते पर जरदारी क्या चाहते है साफ नही है कभी हां कभी न पर जरदारी ज्यादा दिन नवाज शरीफ को बेवकूफ नहीं बना सकते हैं, जजो की बहाली के मुद्दों पर आर या पार का फैसला तो लेना ही पड़ेगा ।