लोकमंच > कुटनीति > अमेरिका : पार्टियों को मतभेद सुलझाना चाहिए

Site Search:

    

Item 1
Item 2
Item 3
Item 4
Item 5
Item 6
Item 7
Item 8
  
Wed, 14 May 2008 08:49:00

अमेरिका : पार्टियों को मतभेद सुलझाना चाहिए

राजनीतिक अस्थिरता पर अमेरिका ने विशेष टिप्पणी से इनकार,अमेरिका आश्वस्त है कि पाकिस्तान की सरकार काम करती रहेगी
अमेरिकी झण्डा

पाकिस्तान में सत्तारूढ़ गठबंधन के टूटने के बाद पैदा हुई राजनीतिक अस्थिरता पर अमेरिका ने विशेष टिप्पणी से इनकार किया है। अमेरिका ने कहा है कि गठबंधन राजनीति से जुड़े मुद्दों को वहां के राजनीतिक दलों को ही सुलझाना होगा। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता सीन मैक कॉरमैक ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पाकिस्तानी राजनीतिक नेताओं और उनकी राजनीतिक प्रणाली को लेकर इन सवालों का हम न जवाब देना चाहते हैं और न ही दे सकते हैं। ये सवाल उन्हें ही सुलझाने हैं।

उन्होंने कहा कि अमेरिका आश्वस्त है कि पाकिस्तान की सरकार काम करती रहेगी। प्रवक्ता के मुताबिक मेरी समझ यह है कि सरकार फिलहाल काम करती रहेगी। प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तानी खुद को राजनीतिक दृष्टि से कैसे व्यवस्थित करते हैं, कौन गठबंधन में है कौन नहीं है, जजों के बारे में सवाल, इन सबका पाकिस्तानियों को जवाब देना है। शरीफ की पार्टी के समर्थन के बिना सरकार क्या कर सकती है और क्या नहीं इसकी सही व्याख्या मैं वहां के दलों पर छोड़ता हूं। उन्होंने कहा कि अमेरिका आपसी हित के मुद्दों पर पाकिस्तान के साथ मिलकर काम करता रहेगा।


Your name:
Your email:
Subject:
Comment Text:


 


© 2004-2007 PHPCow.com. A PHPCow.com Company.
All Rights Reserved. Terms under which this service is provided to you.
Read our privacy guidelines. Contact us.
Powered by: PHPCow.com