लोकमंच > कुटनीति > नवाज ने उपचुनाव के लिए भरा पर्चा

Site Search:

    

Item 1
Item 2
Item 3
Item 4
Item 5
Item 6
Item 7
Item 8
  
Wed, 14 May 2008 08:58:00

नवाज ने उपचुनाव के लिए भरा पर्चा

26 जून को होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख थी। शरीफ के दामाद कैप्टन [सेवानिवृत्त] सफदर ने भी एक अन्य क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल किया है। शरीफ फरवरी में चुनाव नहीं लड़ सके थे क्योंकि चुनाव अधिकारियों ने विभिन्न आरोपों में दोषी होने के आधार पर उनका नामांकन खारिज कर दिया था।
पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ

पीएमएल-एन प्रमुख और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अगले महीने होने वाले उपचुनाव के लिए रावलपिंडी के एक निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।

शरीफ ने नामांकन पत्र नेशनल असेंबली की एक सीट के लिए जमा किया है। 18 फरवरी को हुए चुनाव में इस सीट पर उन्हीं की पार्टी के चौधरी निसार अली खान विजयी हुए थे। खान ने इस सीट से इस्तीफा दे दिया क्योंकि वह एक से अधिक स्थान पर विजयी हुए थे। शरीफ को दो क्षेत्रों के लिए नामांकन पत्र प्राप्त किए थे, लेकिन उन्होंने एक ही स्थान से इसे जमा किया।

उल्लेखनीय है कि 26 जून को होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन की मंगलवार को आखिरी तारीख थी। शरीफ के दामाद कैप्टन [सेवानिवृत्त] सफदर ने भी एक अन्य क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल किया है। शरीफ फरवरी में चुनाव नहीं लड़ सके थे क्योंकि चुनाव अधिकारियों ने विभिन्न आरोपों में दोषी होने के आधार पर उनका नामांकन खारिज कर दिया था।


Your name:
Your email:
Subject:
Comment Text:


 


© 2004-2007 PHPCow.com. A PHPCow.com Company.
All Rights Reserved. Terms under which this service is provided to you.
Read our privacy guidelines. Contact us.
Powered by: PHPCow.com