लोकमंच > कुटनीति > अल-कायदा युद्ध जारी रखेगा

Site Search:

    

Item 1
Item 2
Item 3
Item 4
Item 5
Item 6
Item 7
Item 8
  
Sat, 17 May 2008 14:50:00

अल-कायदा युद्ध जारी रखेगा

अल-कायदा के नेता ओसामा बिन लादेन ने इस्राइल और उसके सहयोगियों से लड़ाई जारी रखने का संकल्प जताते हुए कहा है कि पश्चिम के खिलाफ मुस्लिम युद्ध का केंद्र इस्राइल है और उन लोगों के लिए प्रेरणा है, जिन्होंने 11 सितंबर को आतंकवादी हमले किये थे ।
ओसामा बिन लादेन

अल-कायदा प्रमुख  ओसामा बिन लादेन ने इस्राइल के खिलाफ युद्ध जारी रखने का संकल्प जताया है । यह संदेश, जिसे बिन लादेन का बताया जा रहा है, एक ऑडियो टेप में इस्राइल की 60वीं वर्षगांठ के समय आया है ।

अपने नवीनतम संदेश में अल-कायदा के नेता ओसामा बिन लादेन ने इस्राइल और उसके सहयोगियों से लड़ाई जारी रखने का संकल्प जताते हुए कहा है कि पश्चिम के खिलाफ मुस्लिम युद्ध का केंद्र इस्राइल है और उन लोगों के लिए प्रेरणा है, जिन्होंने 11 सितंबर को आतंकवादी हमले किये थे ।
 
बिन लादेन ने अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश जैसे अंतर्राष्ट्रीय नेताओं की आलोचना की है, जो इस्राइल की 60वीं वर्षगांठ मनाने आए थे और उसने कहा कि ये समारोह याद दिलाते हैं कि इस्राइल ने मुस्लिम क्षेत्रों पर कब्जा किया हुआ है और उससे तब तक लड़ते रहना चाहिए, जब तक कि धरती पर मुसलमान बचे हैं ।
 
इस संदेश की सत्यता की पुष्टि नहीं की जा सकी, लेकिन इसे उस वेबसाइट पर जारी किया गया था, जिसका इस्तेमाल जिहादी गुट करते हैं और विशेषज्ञों का कहना है कि इसकी आवाज ओसामा बिन लादेन की पिछली रिकॉर्डिंग से बहुत मिलती-जुलती है ।
 
यह टेप मार्च के बाद बिन लादेन का पहला संदेश है । मार्च में आतंकवादी नेता ने इस्राइल और फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास की उदारवादी सरकार के बीच शांति वार्ता की आलोचना की थी ।
 
यह टेप उस समय जारी किया गया है, जब राष्ट्रपति बुश की इस्राइल यात्रा, जहां वे देश की 60वीं वर्षगांठ मनाने आए थे, खत्म हो चुकी है । बुश,  मिस्र के शर्म एल-शेख रिजॉर्ट में अब्बास से मिलेंगे  उन्होंने  कहा  कि वे भविष्य में एक ऐसे दिन की कल्पना करते हैं, जब इस्राइल और फिलिस्तीनी राष्ट्र शांति से इस क्षेत्र में रहेंगे, जहां लोकतांत्रिक देशों का शासन होगा ।


Your name:
Your email:
Subject:
Comment Text:


 


© 2004-2007 PHPCow.com. A PHPCow.com Company.
All Rights Reserved. Terms under which this service is provided to you.
Read our privacy guidelines. Contact us.
Powered by: PHPCow.com