लोकमंच > कुटनीति > अलकायदा को धन देने वाले गिरफ्तार

Site Search:

    

Item 1
Item 2
Item 3
Item 4
Item 5
Item 6
Item 7
Item 8
  
Thu, 03 Jul 2008 09:56:00

अलकायदा को धन देने वाले गिरफ्तार

इन लोगों के अल कायदा से संबंध रखने वाले एक समूह को धन देने वाले एक नेटवर्क से जुड़े होने का संदेह है
इन लोगों के अल कायदा से जुड़े होने का संदेह

स्पेन पुलिस ने अल्जीरियाई मूल के 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के अल कायदा से संबंध रखने वाले एक समूह को धन देने वाले एक नेटवर्क से जुड़े होने का संदेह है। इनमें से 3 को दक्षिणी शहर हुएलवा के नजदीक से गिरफ्तार किया गया जबकि एक अन्य को देश के उत्तरी बास्क प्रांत में अजकोइशिया से गिरफ्तार किया गया।

गृह मंत्रालय ने बताया कि इन सभी पर एक ऐसे संगठन से जुड़े होने का आरोप है जो अल्जीरिया में सक्रिय आतंकवादी संगठन को धन मुहैया कराता है। ब्रिटेन के अधिकारियों के सहयोग से मेड्रिड के आतंकवाद निरोधी जज इस्माइल मोरेनो की 3 साल की जांच पड़ताल के बाद इन सभी को गिरफ्तार किया गया।

गृह मंत्रालय ने बताया कि इन चारों गिरफ्तार अभियुक्तों को आतंकवाद से संबंध रखने के कारण ब्रिटेन में पहले ही दोषी ठहराया जा चुका है। 


Your name:
Your email:
Subject:
Comment Text:


 


© 2004-2007 PHPCow.com. A PHPCow.com Company.
All Rights Reserved. Terms under which this service is provided to you.
Read our privacy guidelines. Contact us.
Powered by: PHPCow.com