लोकमंच > कुटनीति > गैस पाइपलाइन के लिए ईरान प्रतिबद्ध

Site Search:

    

Item 1
Item 2
Item 3
Item 4
Item 5
Item 6
Item 7
Item 8
  
Thu, 03 Jul 2008 10:44:00

गैस पाइपलाइन के लिए ईरान प्रतिबद्ध

अहमदीनेजाद ने नारायणन से कहा, तीनों देशों के बीच गैस पाइपलाइन के निर्माण से क्षेत्र के सभी देशों को लाभ होगा। इससे क्षेत्रीय सुरक्षा और सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। पाइपलाइन परियोजना को शीघ्र पूरा करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए
ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद

ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने भारत के सुरक्षा सलाहकार एमके नारायणन से कहा है कि वह प्रस्तावित ईरान-पाकिस्तान-भारत गैस पाइपलाइन परियोजना के लिए प्रतिबद्ध हैं। सरकारी समाचार एजेंसी 'ईरना' के अनुसार अहमदीनेजाद ने नारायणन से कहा, "तीनों देशों के बीच गैस पाइपलाइन के निर्माण से क्षेत्र के सभी देशों को लाभ होगा। इससे क्षेत्रीय सुरक्षा और सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। पाइपलाइन परियोजना को शीघ्र पूरा करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।"

अहमदीनेजाद का मानना है कि पाइपलाइन तीनों देशों की मित्रता का प्रतीक बन सकती है। ईरानी राष्ट्रपति ने नारायणन से कहा कि भारत और ईरान की लंबी और गहरी मित्रता को कोई भी चोट नहीं पहुंचा सकता। अहमदीनेजाद ने भारत के सुरक्षा सलाहकार से कहा कि ईरान और भारत के बीच गठबंधन से क्षेत्र में वैश्विक शक्तियों के हस्तक्षेप को रोका जा सकता है।

दोनों देश आतंकवाद और नशीली दवाओं के व्यापार को राकने के लिए भी आपस में सहयोग बढ़ा सकते हैं। नारायणन ने कहा कि ईरान के अधिकारियों के साथ वार्ता काफी लाभदायक रही। भारत ईरान के साथ अन्य क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ाना चाहता है। नारायणन ने पाइपलाइन को तीनों देशों के संबंधों के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए इसको पूरा करने के प्रयासों में तेजी लाने पर बल दिया।


Your name:
Your email:
Subject:
Comment Text:


 


© 2004-2007 PHPCow.com. A PHPCow.com Company.
All Rights Reserved. Terms under which this service is provided to you.
Read our privacy guidelines. Contact us.
Powered by: PHPCow.com