भारत अमरीका परमाणु समझौते को लेकर जारी राजनीतिक सरगर्मियों के बीच अमरीकी कांग्रेस का एक शिष्टमंडल दो दिन के दौरे पर आज नई दिल्ली पहुंच रहा है। माना जा रहा है कि यह शिष्टमण्डल समझौता लागू करने की समय सीमा तय करने पर जोर देगा।
गैरी एकरमैन के नेतृत्व में छह सदस्यीय शिष्टमण्डल प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह, विदेशमंत्री प्रणब मुखर्जी और कुछ अन्य नेताओं से मुलाकात कर सकता है।
भारत समर्थक अमरीकी सांसद एकरमैन संसद में दक्षिण एशिया मामलों की उप समिति के अध्यक्ष हैं। वे इस बात पर जोर देते रहे हैं कि दोनों देशों की बीच संबंधों में जो मजबूती आई है उसे गवाना नहीं चाहिये।