चीन ने कहा है कि वह भारत की परमाणु उर्जा के शांतिपूर्ण इस्तेमाल की आवश्यकता को पूरी तरह समझता है। भारत की यात्रा पर आए चीन के विदेशमंत्री यांग चेइदि ने कहा कि चीन का विचार है कि अंतर्राष्ट्रीय परमाणु अप्रसार व्यवस्था की सुरक्षा की जानी चाहिए। विश्व मामलों की भारतीय परिषद द्वारा आयोजित एक समारोह में चीन के विदेशमंत्री ने कहा कि उनका देश भारत को एशिया का एक प्रमुख भागीदार मानता है। सीमा मुददे की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि अब तक बातचीत में काफी प्रगति हुई है। श्री यांग ने कहा कि दोनों देश सीमा क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करें। एक प्रश्न के उत्तर में श्री चेइचि ने आशा व्यक्त की कि दोनों पक्ष महत्वपूर्ण भागीदारी को और बढ़ाने के लिए मिलकर काम करेंगे।
सरकार ने कहा है कि चीन के विदेशमंत्री की हाल की नई दिल्ली की यात्रा के दौरान यूपीए अध्यक्ष के साथ बैठक का कोई कार्यक्रम नहीं था। विदेश मंत्रालय में प्रवक्ता ने मीडिया द्वारा दी गई खबरों का खंडन किया है।