लोकमंच > कुटनीति > नेपाल के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा

Site Search:

    

Item 1
Item 2
Item 3
Item 4
Item 5
Item 6
Item 7
Item 8
  
Mon, 15 Sep 2008 13:12:00

नेपाल के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा

नेपाल के प्रधानमंत्री भारतीय नेताओं के साथ अनेक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। आपसी व्यापार को बढ़ावा देने के लिए वह भारतीय उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे और आज शाम को प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के साथ विस्तार से ख्यालात का आदान-प्रदान करेंगे
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड भारत के पांच दिन के दौरे पर काठमांडु से नयी दिल्ली पहुंच गये हैं। उनके साथ एक बड़ा शिष्टमंडल आया है जिसमें चार मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और व्यापार-प्रतिनिधि शामिल हैं।पांच दिन के दौरे पर कल शाम नई दिल्ली पहुचे श्री प्रचंड राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल और उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी से भी मिलेंगे। श्री प्रचंड का यह दौरा दोनों देशों के बीच रिश्ते को और मजबूत करेगा।
 
नेपाल के प्रधानमंत्री भारतीय नेताओं के साथ अनेक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। आपसी व्यापार को बढ़ावा देने के लिए वह भारतीय उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे और आज शाम को प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के साथ विस्तार से ख्यालात का आदान-प्रदान करेंगे। भारत ने पहले ही स्पष्ट किया है कि वह कोसी दरिया समझौते का मुद्दा उठायेंगे। यह मुद्दा इस वक्त पूरे मुल्क में चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि इसके बांधों में दरारे पड़ने से बिहार के कई इलाके सैलाब चपेट में आ गए हैं। कोसी के टूटे तटबंध के पुनर्निर्माण सहित कोसी नदी की बाढ़ से हुए नुकसान से निपटने के लिए अल्पकालिक औरदीर्घकालिक उपायों के अलावा बाढ़ पीड़ितों के लिए पुनर्वास और सहायता के साथ-साथ दोनों देशों के बीच बढ़ते व्यापार घाटे और नेपाल में बदले राजनीतिक परिदृश्य के संदर्भ में 1950 की संधि की समीक्षा जैसे मुद्दों पर प्रमुख रूप से चर्चा हो सकती है।

Your name:
Your email:
Subject:
Comment Text:


 


© 2004-2007 PHPCow.com. A PHPCow.com Company.
All Rights Reserved. Terms under which this service is provided to you.
Read our privacy guidelines. Contact us.
Powered by: PHPCow.com