लोकमंच > राजनीति > असम में आठ मजदूरों की हत्या

Site Search:

    

Item 1
Item 2
Item 3
Item 4
Item 5
Item 6
Item 7
Item 8
  
Mon, 12 May 2008 12:38:00

असम में आठ मजदूरों की हत्या

असम के उत्तरी कछार हिल्स जिले में दीमा हलम दाओगा ( ब्लैक विडो ) के उग्रवादियों ने
असम

असम के उत्तरी कछार हिल्स जिले में दीमा हलम दाओगा ( ब्लैक विडो ) के उग्रवादियों ने रेलवे के निर्माण कार्य में लगे आठ मजदूरों को गोलियों से भून डाला। ऐसा माना जा रहा है कि यह कार्रवाई सुरक्षा बलों द्वारा शनिवार को संगठन के 12 उग्रवादियों को मार गिराने के जवाब में की गई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि ये मजदूर बराक घाटी के करीमगंज जिले के रहने वाले थे। इन मजदूरों को महूर थाना के अंतर्गत फैटिंग में उस वक्त मार डाला गया जब वे रेलवे के रेल ट्रैक बदलने के काम में लगे हुए थे।

सीनियर पुलिस और असैनिक अधिकारी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं। घटनास्थल जिला मुख्यालय से काफी दूर के इलाके में है।

गौरतलब है कि पुलिस और सेना के संयुक्त दल के साथ जिले में हुई मुठभेड़ में डीएचडी ( ब्लैक विडो ) के 12 उग्रवादी मारे गए थे और 18 अन्य घायल हो गए थे।

डीएचडी (बीडब्ल्यू) और केंद्र के बीच सीजफायर हाल में ही खत्म हुआ है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि वह उत्तरी कछार हिल्स जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति सुधारने के लिए कार्य योजना तैयार करे।

डीएचडी ने आमान परिवर्तन और ईस्ट वेस्ट कारिडोर राजमार्ग निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों को निशाना बनाकर हत्या जबरन वसूली और अपहरण का सहारा लेना शुरू कर दिया है क्योंकि आधारभूत संरचना के विकास से जिले में उनकी उग्रवादी गतिविधियां प्रभावित हुई हैं. डीएचडी जातीय समूह के लिए पृथक राज्य की मांग कर रहा है


Your name:
Your email:
Subject:
Comment Text:


 


© 2004-2007 PHPCow.com. A PHPCow.com Company.
All Rights Reserved. Terms under which this service is provided to you.
Read our privacy guidelines. Contact us.
Powered by: PHPCow.com