लोकमंच > राजनीति > आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के मुठभेड़

Site Search:

    

Item 1
Item 2
Item 3
Item 4
Item 5
Item 6
Item 7
Item 8
  
Mon, 12 May 2008 12:43:00

आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच दिनभर चली मुठभेड़ समाप्त हो गई, जिसमें एक घर में छिपे दो आतंकवादी मारे गए।
सुरक्षाबलों

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच दिनभर चली मुठभेड़ समाप्त हो गई, जिसमें एक घर में छिपे दो आतंकवादी मारे गए। सरकारी सूत्रों के अनुसार सेना ने उस मकान को विस्फोट से उड़ा दिया, जिसमें आतंकवादी छिपे हुए थे। इस कार्रवाई में दो फोटोग्राफरों सहित छह लोग घायल हुए। सेना का एक जवान शहीद हुआ है। सेना ने आखिरी हमला शाम पौने पांच बजे किया जिसमें भारी हथियारों का इस्तेमाल किया गया। इससे पहले मकान से बंधकों को छुड़ा लिया गया।

इससे पहले आतंकवादी इंडियन डेमोक्रेटिक पार्टी के स्थानीय नेता होशियार सिंह के घर में घुस गए और उनकी तथा उनकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। आतंकवादियों ने परिवार के दो अन्य सदस्यों को भी घायल कर दिया। इस हत्या के बाद आतंकवादी पास के एक घर में घुस गए और उसमें रहने वालों को बंधक बना लिया। बंधकों को छुड़ाने आए सुरक्षाबलों और सेना के जवानों पर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। हमारे संवाददाता के अनुसार सुरक्षाबलों ने बंधकों को आतंकवादियों से छुड़ाकर उन पर आखिरी हमला किया।

सूत्रों के अनुसार यह आंतकवादी सांबा में बीएस.एफ. पर गोलाबारी के बाद घुसपैठ करने में सफल हएथे। तब से वे सांबा के जंगलों में छुपे हुए थे। सेना के कंमाडर बी.चौधरी के अनुसार सेना के पास इस बात की जानकारी है कि और कोई आंतकवादी राज्य में अमरनाथ यात्रा और आने वाले विधानसभा चुनाव में गड़बड़ और खूनखराब पैदा करने के सीमा पार से ...घुसपैठ करने के प्रयत्न कर रहे है। सीमा सुरक्षा बल के डीआईजी ने आज की घटना को इसी सेक्टर में आतंकवादी घुसपैठ की नाकाम कोशिशें एक अलग वाका करार दिया।


Your name:
Your email:
Subject:
Comment Text:


 


© 2004-2007 PHPCow.com. A PHPCow.com Company.
All Rights Reserved. Terms under which this service is provided to you.
Read our privacy guidelines. Contact us.
Powered by: PHPCow.com