लोकमंच > राजनीति > मायावती को मुलायम की चुनौती

Site Search:

    

Item 1
Item 2
Item 3
Item 4
Item 5
Item 6
Item 7
Item 8
  
Wed, 14 May 2008 14:32:00

मायावती को मुलायम की चुनौती

मुलायम ने कहा कि मायावती हम सबको (मुलायम, अमर व अमिताभ) को फंसाने की साजिश में लगी हैं। मगर हम अपना बचाव तो करेंगे ही, साथ ही उनकी सभी तरह की कमजोरियों को भी उजागर करने में अब कोई संकोच नहीं करेंगे
मुलायम सिंह यादव

समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री मायावती को कड़ी चुनौती देने के साथ संकेत दिए हैं कि उत्तर प्रदेश की जंग में वह कांग्रेस से सहयोग कर सकते हैं। संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि मायावती एहसानफरामोश महिला हैं। वह भूल गईं कि यूपीए के समर्थन से उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी नसीब हुई। उन्होंने इसके साथ ही यह भी कहा कि मायावती तो इंदिराजी के पैर की धूल भी नहीं हैं।

मुलायम प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद इटावा पहुंचे, जहां उन्होंने फिर कांग्रेस को महत्वपूर्ण संकेत दिया। इटावा में उन्होंने अमिताभ बच्चन के राहुल समर्थक बयान की हिमायत करते हुए कहा कि युवाओं को राजनीति में आगे आना चाहिए। सूत्रों का कहना है कि मुलायम यूपी में मायावती की घेरेबंदी के लिए कांग्रेस से सहयोग की संभावनाएं तलाश रहे हैं। दोनों पार्टियों में डायलॉग तो चल ही रहा है। सोमवार को मुलायम का बयान इसी क्रम में देखा जा रहा है।

मुलायम ने आरोप लगाया कि यूपी पुलिस ने कोलकाता में अमर सिंह के यहां छापा डाला तो विवेचना अधिकारी बोल रहे थे कि मुलायम, अमर सिंह और अमिताभ बच्चन को किसी भी तरह से फंसाने के लिए उनको यह जांच सौंपी गई है। मुलायम ने मीडिया में इस संबंध में एक सीडी भी सबूत के तौर पर बांटी।

मुलायम ने कहा कि मायावती हम सबको (मुलायम, अमर व अमिताभ) को फंसाने की साजिश में लगी हैं। मगर हम अपना बचाव तो करेंगे ही, साथ ही उनकी सभी तरह की कमजोरियों को भी उजागर करने में अब कोई संकोच नहीं करेंगे। इसकी शुरुआत मैंने आज कर दी है। यह फिल्म की स्लाइड है। चार दिन बाद टेलर और उसके बाद फिल्म आम जनता की निगाह के सामने आ जानी है। मायावती तो नोट गिनने में लगी हैं। मायावती की करंसी को जिस कंपनी में इस्तेमाल किया जा रहा है, हम उसकी पुख्ता जानकारी देने वाले हैं। हम अब सड़क पर संघर्ष करेंगे।

मुलायम ने कहा कि मायावती की सरकार जिस तरह से कार्य कर रही है, ज्यादा दिन नहीं चल पाएगी। हम जेल जाने से नहीं डरते। लेकिन मायावती जरूर सीखचों के पीछे सभी को नजर आएंगी और वह समय नजदीक आता नजर आ रहा है। मुलायम ने उन लोगों की सूची भी जारी की, जिन्हें एलडीए ने उपकृत किया। इस सूची में हाई कोर्ट के 21 जज, 83 आईएएस, 31 आईपीएस और तमाम वीआईपी लोगों के नाम थे और उसमें अंकित था कि अमर सिंह को प्लॉट सीधे आवंटित हुआ है। मायावती सरकार ने जांच कर मीडिया को बताया था कि अमर सिंह ने ईडब्लूएस (आथिर्क रूप से कमजोर) कोटे में रजिस्ट्रेशन कराकर बड़ा प्लॉट हथिया लिया था। 

 


Your name:
Your email:
Subject:
Comment Text:


 


© 2004-2007 PHPCow.com. A PHPCow.com Company.
All Rights Reserved. Terms under which this service is provided to you.
Read our privacy guidelines. Contact us.
Powered by: PHPCow.com