लोकमंच > राजनीति > इंडियन मुजाहिदीन ने ली जिम्मेदारी

Site Search:

    

Item 1
Item 2
Item 3
Item 4
Item 5
Item 6
Item 7
Item 8
  
Thu, 15 May 2008 15:48:00

इंडियन मुजाहिदीन ने ली जिम्मेदारी

एक निजी टीवी चैनल के दफ्तर को बुधवार शाम को विडियो भेजा गया। इसमें धमाकों में इस्तेमाल एक साइकल दिखाई गई है, जिसका चेसिस नंबर 129489 दिखाया गया
जयपुर धमाके के चित्र

इंडियन मुजाहिदीन नाम के एक आतंकी संगठन ने जयपुर में को हुए सिलसिलेवार धमाकों की जिम्मेदारी ली है। अपने दावे को सही साबित करने के लिए इंडियन मुजाहिदीन ने एक टीवी चैनल को एक विडियो भी भेजा है, जिसमें एक साइकल में बैग बंधा हुआ दिखाया गया है और दावा किया गया है कि इसी बैग में बम था।

इस विडियो के आने के बाद ब्लास्ट की जांच में नया मोड़ आ गया है। हालांकि, बड़े बम धमाकों के बाद इस तरह के दावे आम बात होते हैं। आमतौर पर ब्लास्ट के लिए जिम्मेदार आतंकी संगठन छोटे या गुमनाम से संगठनों के जरिए ऐसे दावे करवा कर जांच एजेंसियों का ध्यान बंटाने की कोशिश करते हैं। लेकिन जयपुर ब्लास्ट मामले में इंडियन मुजाहिदीन के दावों को पूरी तरह खारिज नहीं किया जा सकता है। क्योंकि विडियो भेजने के लिए जिस ईमेल आईडी का इस्तेमाल किया गया है, वह पिछले साल नवंबर में यूपी में हुए सीरियल ब्लास्ट के बाद किए गए दावे में भी जिस ईमेल आईडी का इस्तेमाल किया गया था, उससे काफी मिलता-जुलता है।

राजधानी दिल्ली में एक निजी टीवी चैनल के दफ्तर को बुधवार शाम को विडियो भेजा गया। इसमें धमाकों में इस्तेमाल एक साइकल दिखाई गई है, जिसका चेसिस नंबर 129489 दिखाया गया। आतंकी संगठन का दावा है कि इस साइकल का इस्तेमाल छोटी चौपड़ कोतवाली के सामने हुए धमाके में किया गया। यूपी में हुए धमाकों से ठीक आधा घंटा पहले दिल्ली के शकरपुर के साइबर कैफे से ईमेल भेजे गए थे। इसके करीब आधा घंटा बाद लखनऊ, वाराणसी और फैजाबाद में धमाके हुए।

जयपुर में हुए धमाकों की जिम्मेदारी लेने के लिए जिस ईमेल आईडी का प्रयोग किया गया, वह यूपी ब्लास्ट में ईमेल से किए गए दावे की आईडी से थोड़ा अलग है।


Your name:
Your email:
Subject:
Comment Text:


 


© 2004-2007 PHPCow.com. A PHPCow.com Company.
All Rights Reserved. Terms under which this service is provided to you.
Read our privacy guidelines. Contact us.
Powered by: PHPCow.com