राजस्थान सरकार आतंकवादी गतिविधियों का मुकाबला करने के लिये विशेष कार्यबल बनायेगी। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। विशेष कार्यबल का गठन विशेषज्ञों की राय जानने के बाद कुछ दिनों के भीतर किया जायेगा।
बम विस्फोटों से संबंधित ई मेल संदेशों और वीडियो क्लिप्स के सही होने के बारे में संदेह व्यक्त करते हुये वसुंधरा राजे ने कहा कि ये जांच एजेंसियों को गुमराह करने का प्रयास भी हो सकता है। राज्य पुलिस वीडियो क्ल्पिस और ई मेल संदेशों की पुष्टि करने में जुटी है।
कांगे्रस अध्यक्ष सोनिया गांधी और गृहमंत्री शिवराज पाटिल विभिन्न अस्पतालों में घायलों को देखने गये। घायलों को देखने के बाद श्री पाटिल ने कहा कि सरकार हर कीमत पर आतंकवाद का मुकाबला करेगी और देश की शांति और साम्प्रदायिक सदभाव को भंग करने के आतंकवादियों के नापाक इरादों को नाकाम करेगी।
जो करना वही है बहुत निंदनीय है हम सब लोग उसकी निरबस्ता करते है। जिन लोगों ने ये किया है। उनके खिलाफ जो कार्यवाही करना जरूरी है वो तुरन्त की जायेगी।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के संयुक्त दल ने भी प्रभावित इलाकों का दौरा किया। नयी दिल्ली में केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एम के नारायणन और केबिनेट सचिव के एम चन्द्रशेखर ने जांच के बारे में जानकारी दी। विस्फोटों के लिये जिम्मेदार प्रमुख संदिग्ध व्यक्ति का स्कैच जारी किया गया था। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। राजस्थान पुलिस का एक दल एक समाचार चैनल को प्राप्त ई मेल संदेश की जांच के लिये उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद गया है।
इस बीच जयपुर में स्थिति सामान्य हो रही है। कहीं से किसी अप्रिय घटना का समाचार नहीं मिला है। इन विस्फोटो में ७० लोगों की जानें गयीं और करीब १२० लोग घायल हुये हैं। स्थिति पर नजर रखने के लिये राजस्थान आर्म्ड कांस्टेबुलरी और रेपिड एक्शन फोर्स को तैनात किया गया है।
पुराने शहर के १५ कफ्र्यूग्रस्त थाना क्षेत्रों वाले इलाकों को छोड़कर बाकी इलाकों में जनजीवन पहले की तरह समान्य था। सवाईमानसिंह अस्पताल में जहां मंगवार के बमविस्फोटों में घायल हुए ९१ लोगों का ईलाज चल रहा है। विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ता आगे बढ़कर मदद कर रहे हैं। स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर की ओर से भी बम विस्फोट से प्रभावित लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रूपये का चैक जमा करवाया गया। यहां बम विस्फोटों की दहशत को भाई चारे की चुनौती पेश की है। शहर के शॉपिंग माल अभी बंद है और पुलिस सतर्कता से निगरानी का काम कर रही है।